फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Many killed in Pakistan air attack in Afghanistan

हमला: अफगानिस्तान के दो प्रांतों में पाकिस्तानी विमानों की बमबारी, पांच बच्चों सहित 40 की मौत 

Sun, 17 Apr 2022 12:35 PM IST
Amit Mandal वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल Published by: Amit Mandal Updated Sun, 17 Apr 2022 12:35 PM IST
सार

हमले के बाद तालिबानी विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान के राजदूत को तलब किया और हमलों की निंदा की। तालिबान की ओर से कहा गया कि, इस तरह के हमलों से उनके सब्र का इम्तेहान न लिया जाए। 

विज्ञापन
Many killed in Pakistan air attack in Afghanistan
Afghanistan Pakistan - फोटो : Shutterstock

विस्तार

पाकिस्तान और अफगानिस्तान की सीमा पर तनाव बढ़ता जा रहा है। खबर है कि, शुक्रवार रात पाकिस्तानी एयरक्राफ्ट ने अपनी सीमा से लगे अफगानिस्तान के खोस्त और कुनात प्रांतों पर एयरस्ट्राइक की। इन हवाई हमलों में 40 से अधिक अफगान नागरिकों के मारे जाने की बात सामने आ रही है। इसमें पांच बच्चे भी शामिल हैं। स्थानीय अफगान अधिकारियों की ओर से हमलों की पुष्टि की गई है। अधिकारियों ने कहा कि पाकिस्तानी विमानों ने शुक्रवार रात प्रांत के पेसा मिला और मीर सफर इलाकों में जमकर बमबारी की है।

विज्ञापन


इसके साथ ही प्रांत के स्थानीय निवासियों ने बताया कि खोस्त प्रांत के स्पेरा जिले में हवाई हमले किए गए, जिसमें दो परिवारों के 33 सदस्यों की मौत हो गई। इस बीच कुनार प्रांत के शाल्टन जिले के स्थानीय निवासियों ने बताया कि पाकिस्तान की ओर से किए गए हवाई हमले में पांच बच्चों और एक महिला की मौत हो गई है।
विज्ञापन


पाकिस्तानी मीडिया ने कहा है कि बम विस्फोटों ने तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के उन प्रांतों में पश्तून इस्लामी आतंकवादी समूहों को निशाना बनाया है। जबकि अफगानिस्तान के निमरोज प्रांत के स्थानीय निवासियों ने कहा कि पाकिस्तानी बलों ने अफगान चालकों पर गोलियां चलाईं, जिसमें कम से कम एक की मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान के राजदूत तलब
पाकिस्तान हमलों में 40 की मौत के बाद तालिबान सरकार ने हमलों की निंदा की। इसके अलावा तालिबानी विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान राजदूत को तलब किया और इस तरह के हमलों पर चिंता व्यक्त की। तालिबानी विदेश मंत्रालय ने कहा कि, इस तरह के हमले करके उनके सब्र का इम्तेहान न लिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed