{"_id":"625ab6356dcaff5e83726564","slug":"many-killed-in-pakistan-air-attack-in-afghanistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमला: अफगानिस्तान के दो प्रांतों में पाकिस्तानी विमानों की बमबारी, पांच बच्चों सहित 40 की मौत ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
हमला: अफगानिस्तान के दो प्रांतों में पाकिस्तानी विमानों की बमबारी, पांच बच्चों सहित 40 की मौत
Sun, 17 Apr 2022 12:35 PM IST
Amit Mandal
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
Published by: Amit Mandal
Updated Sun, 17 Apr 2022 12:35 PM IST
सार
हमले के बाद तालिबानी विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान के राजदूत को तलब किया और हमलों की निंदा की। तालिबान की ओर से कहा गया कि, इस तरह के हमलों से उनके सब्र का इम्तेहान न लिया जाए।
विज्ञापन
Afghanistan Pakistan
- फोटो : Shutterstock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान और अफगानिस्तान की सीमा पर तनाव बढ़ता जा रहा है। खबर है कि, शुक्रवार रात पाकिस्तानी एयरक्राफ्ट ने अपनी सीमा से लगे अफगानिस्तान के खोस्त और कुनात प्रांतों पर एयरस्ट्राइक की। इन हवाई हमलों में 40 से अधिक अफगान नागरिकों के मारे जाने की बात सामने आ रही है। इसमें पांच बच्चे भी शामिल हैं। स्थानीय अफगान अधिकारियों की ओर से हमलों की पुष्टि की गई है। अधिकारियों ने कहा कि पाकिस्तानी विमानों ने शुक्रवार रात प्रांत के पेसा मिला और मीर सफर इलाकों में जमकर बमबारी की है।
विज्ञापन
इसके साथ ही प्रांत के स्थानीय निवासियों ने बताया कि खोस्त प्रांत के स्पेरा जिले में हवाई हमले किए गए, जिसमें दो परिवारों के 33 सदस्यों की मौत हो गई। इस बीच कुनार प्रांत के शाल्टन जिले के स्थानीय निवासियों ने बताया कि पाकिस्तान की ओर से किए गए हवाई हमले में पांच बच्चों और एक महिला की मौत हो गई है।
विज्ञापन
पाकिस्तानी मीडिया ने कहा है कि बम विस्फोटों ने तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के उन प्रांतों में पश्तून इस्लामी आतंकवादी समूहों को निशाना बनाया है। जबकि अफगानिस्तान के निमरोज प्रांत के स्थानीय निवासियों ने कहा कि पाकिस्तानी बलों ने अफगान चालकों पर गोलियां चलाईं, जिसमें कम से कम एक की मौत हो गई है।
विज्ञापन
पाकिस्तान के राजदूत तलब
पाकिस्तान हमलों में 40 की मौत के बाद तालिबान सरकार ने हमलों की निंदा की। इसके अलावा तालिबानी विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान राजदूत को तलब किया और इस तरह के हमलों पर चिंता व्यक्त की। तालिबानी विदेश मंत्रालय ने कहा कि, इस तरह के हमले करके उनके सब्र का इम्तेहान न लिया जाए।