फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Many killed due to stampede in Karbala iraq

इराक: कर्बला में जुलूस के दौरान मची भगदड़, 31 की मौत

Tue, 10 Sep 2019 09:48 PM IST
Trainee Trainee वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Trainee Trainee Updated Tue, 10 Sep 2019 09:48 PM IST
विज्ञापन
Many killed due to stampede in Karbala  iraq
कर्बला जुलूस में हादसा (फाइल फोटो)

इराक में शिया मुस्लिमों के धार्मिक स्थल कर्बला में जुलूस के दौरान मंगलवार को हुई भगदड़ में 31 लोगों की मौत हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। प्रवक्ता सैल अल बदर ने बताया कि राजधानी बगदाद से 100 किलोमीटर दक्षिण स्थित कर्बला में हुए हादसे में 75 लोग घायल हुए हैं। उन्होंने  कहा कि मृतकों की संख्या और भी बढ़ सकती है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


मंत्रालय के प्रवक्ता सैल अल-बद्र ने कहा कि राजधानी बगदाद से 100 किलोमीटर दक्षिण स्थित कर्बला में हुए हादसे में 100 लोग घायल हुए हैं। इनमें से 10 की हालत गंभीर है। उन्होंने हताहतों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई है।
विज्ञापन


हाल के वर्षों में अशूरा के मौके पर भगदड़ की यह सबसे बड़ी घटना है। अशूरा पैगंबर मुहम्मद साहब के नवासे हुसैन की कर्बला में शहादत की याद में मनाया जाता है और पुरी दुनिया से शिया मतावलंबी कर्बला आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि 2005 में बगदाद स्थित इमाम खादिम की दरगाह पर भीड़ में आत्मघाती हमलावर होने की अफवाह फैलने के बाद मची भगदड़ में 965 लोगों की मौत हो गई थी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed