फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   many Indians on board Hong Kong vessel kidnapped off Nigerian coast

हांगकांग के जहाज में सवार 18 भारतीयों का समुद्री लुटेरों ने किया अपहरण

Thu, 05 Dec 2019 12:04 AM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 05 Dec 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
many Indians on board Hong Kong vessel kidnapped off Nigerian coast
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स

हांगकांग के ध्वज वाले जहाज में सवार 18 भारतीय नागरिकों का नाइजीरियाई तट के पास समुद्री लुटेरों ने अपहरण कर लिया है। क्षेत्र में समुद्री विकास पर नजर रखने वाली एक वैश्विक एजेंसी ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि भारतीयों के अपहरण की जानकारी मिलने के बाद नाइजीरिया में स्थित भारतीय मिशन ने अफ्रीकी देशों के अधिकारियों से विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराने और अपहृत भारतीयों को बचाने की लिए मदद मांगी है। 
विज्ञापन


जहाजों की गतिविधियों पर नजर रखने वाली एआरएक्स मैरीटाइम के मुताबिक समुद्री लुटेरों ने मंगलवार को हांगकांग के झंडे वाले ‘वीएलसीसी, एनएवीई कान्स्टलेशन’ जहाज पर हमला किया था जब वह नाइजीरिया से होकर जा रहा था। जहाज पर कुल 19 लोग सवार थे, जिनमें 18 भारतीय थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed