{"_id":"619b49d48755ae3b1b68a137","slug":"many-deaths-after-suv-plows-into-wisconsin-christmas-parade-in-us","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका: क्रिसमस परेड में शामिल लोगों को कुचलती हुई निकल गई SUV, पांच की मौत, 40 लोग घायल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका: क्रिसमस परेड में शामिल लोगों को कुचलती हुई निकल गई SUV, पांच की मौत, 40 लोग घायल
Mon, 22 Nov 2021 01:13 PM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Mon, 22 Nov 2021 01:13 PM IST
सार
पुलिस अधिकारी इस घटना की हर स्तर से जांच में जुट गए हैं। घटना शाम 4:30 बजे उस वक्त हुई जब वोकेशा के मिल्वौकी में बड़ी संख्या में लोग वार्षिक समारोह देखने के लिए आए थे।
विज्ञापन
अमेरिकी पुलिस
- फोटो : Pixabay
विस्तार
अमेरिका के विस्कॉन्सिन में रविवार शाम को एक एसयूवी(suv) गाड़ी क्रिसमस परेड में घुस गई, जिसमें 5 लोगों की मौत और 40 लोग घायल हो गए। पुलिस अधिकारी इस घटना की हर स्तर से जांच में जुट गए हैं। घटना शाम 4:30 बजे उस वक्त हुई जब वोकेशा के मिल्वौकी में बड़ी संख्या में लोग वार्षिक समारोह देखने के लिए आए थे।
विज्ञापन
कार की रफ्तार थी बेहद तेज
पुलिस प्रमुख डैन थॉम्पसन ने जानकारी देते हुए बताया कि एक लाल रंग की एसयूवी क्रिसमस की परेड में घुस गई। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि इसने 20 से ज्यादा लोगों को टक्कर मारी, जिनमें कुछ बच्चे भी शामिल थे। इस घटना में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि कई जख्मी हो गए, जिनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन