फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   manga anantatmula who graduated from Agra, is in the race for Congress from Virginia

आगरा से स्नातक कर चुकी मंगा अनंतातमुला वर्जीनिया से कांग्रेस की दौड़ में

Sun, 09 Feb 2020 02:14 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 09 Feb 2020 02:14 AM IST
विज्ञापन
manga anantatmula who graduated from Agra, is in the race for Congress from Virginia
मंगा अनंतातमुला - फोटो : social media

चतुर्थ लीग स्कूलों में नामांकन के दौरान भेदभाव का मुद्दा उठाने वाली भारतवंशी महिला मंगा अनंतातमुला ने एलान किया है कि वे प्रतिनिधि सभा की ओर से चुनाव लड़ेंगी। आंध्रप्रदेश में जन्मी और आगरा विवि से स्नातक करने वाली मंगा अमेरिका में रहने वाले हिंदुओं के लिए शोर नहीं आवाज बनना चाहती हैं। इसके साथ ही वह वर्जीनिया से पहली भारतीय मूल की नागरिक हैं जो निचले सदन की प्रत्याशी हैं।

विज्ञापन


मंगा अनंतातमुला ने अपनी स्कूली पढ़ाई चेन्नई में की है। 26 जनवरी को अपना नामांकन भरने वाली मंगा रिपब्लिकन पार्टी की समर्थक हैं। उन्होंने कहा कि मौजूदा सियासी हालात और राष्ट्रपति ट्रंप की नीतियों के कारण इस बार बड़ी संख्या में डेमोक्रेटिक पार्टी समर्थकों का झुकाव भी रिपब्लिकन पार्टी की ओर है।
विज्ञापन


चुनाव अभियान के लिए उन्होंने अपने नाम का जिक्र मेकिंग अमेरिका ग्रेट अगेन के तौर पर किया है। उन्होंने कहा कि वे खुद को नई पीढ़ी की भारतीय अमेरिकी और हिंदू अमेरिकी नेता मानती हैं।  साथ ही उन्होंने भारतवंशी सांसद प्रमिला जयपाल द्वारा कश्मीर पर प्रस्ताव पेश करने की आलोचना की। उन्होंने कहा कि जयपाल का यह कदम सही नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि वे भारत-अमेरिकी रिश्तों की रणनीतिक मजबूती के लिए लगातार काम करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कश्मीर, सीएए और राम मंदिर की समर्थक

अपने ताजा ट्वीट में भारत से लगाव रखने वाली मंगा अनंतातमुला ने जम्मू-कश्मीर पर भारत के रुख, नागरिक संशोधन अधिनियम (सीएए) और अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का समर्थन किया। उन्होंने अपने अभियान में टैक्स की कमजोरियों, महिलाओं के लिए बराबरी के अधिकार, हैल्थकेयर और छोटे व मध्यम कारोबारों को मुद्दा बनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed