फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Man who jumped into lion’s cage thought he was prophet protected by Jesus

सुसाइड करने नहीं, दैवीय शक्ति दिखाने के लिए शेर के बाड़े में कूदा था फ्रैंको

Thu, 26 May 2016 12:07 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 26 May 2016 12:07 PM IST
विज्ञापन
Man who jumped into lion’s cage thought he was prophet protected by Jesus
शेर के बाड़े में कूदने वाले शख्स का नाम फ्रैंको लुई फैरेडा रोमन है। - फोटो : ट्विटर
चिली के सेंटियागो स्थित जू में कूदे शख्स के मामले में नया खुलासा हुआ है। express.co.uk की खबर के अनुसार, शेर के बाड़े में कूदने से पहले फ्रैंको लुई फैरेडा रोमन ने एक नोट लिखा था, जो कि अब सामने आया है। इसमें उसने लिखा है कि वह दुनिया को अपनी दैवीय शक्ति दिखाने के लिए शेर के बाड़े में कूदा था। नोट में उसने लिखा- 'मेरे फरिश्ते दुश्मन से मेरी रक्षा करेंगे। मेरे पास हर वो काम करने की शक्ति है, जो मैं करना चाहता हूं। शैतान मुझसे घबराएगा।' 
विज्ञापन


फ्रैंको बीते शनिवार (21 मई) को जू में शेर के बाड़े में कूद गया था। वह शेरों को चिढ़ा रहा था। शुरुआत में शेरों ने उस पर ध्यान नहीं दिया, लेकिन थोड़ी देर में उन्हें गुस्सा आ गया और बाद में उन्होंने फ्रैंको पर हमला कर दिया। इसके बाद जू के कर्मचारियों ने शुरुआत में वॉटर कैनन से शेरों को भगाने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी। आखिरकार जू अथॉरिटी को शेरों को गोली मारनी पड़ी थी। इसके बाद फ्रैंको को अस्पताल ले जाया गया। अब वह खतरे से बाहर है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed