फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   man recorded videos of customers with secret camera in massage centre in Spain

Spain: मसाज सेंटर में लगाए थे हिडेन कैमरे, चोरी से महिलाओं के बनाता था वीडियो, आरोपी हुआ गिरफ्तार

Thu, 21 Jul 2022 10:50 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैड्रिड
वर्ल्ड न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैड्रिड Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Thu, 21 Jul 2022 10:50 PM IST
सार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मामले का आरोपी जर्मनी का रहने वाला है। स्पेन में उस पर यौन उत्पीड़न और प्राइवेसी भंग करने के सात आरोप लगाए गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी पिछले कई सालों से ऐसा कर रहा था।

विज्ञापन
man recorded videos of customers with secret camera in massage centre in Spain
मसाज के बहाने वीडियो शूट करने का आरोप।

विस्तार

प्रोफेशनल मसाज की सर्विस देने के बहाने महिलाओं के प्राइवेट वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। हैरान कर देने वाला ये मामला स्पेन का है। चोरी से सीक्रेट कैमरे लगाकर मसाज के बहाने महिलाओं के वीडियो शूट करने के इस मामले में एक शख्स को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मामले का आरोपी जर्मनी का रहने वाला है। स्पेन में उस पर यौन उत्पीड़न और प्राइवेसी भंग करने के सात आरोप लगाए गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी पिछले कई सालों से ऐसा कर रहा था। साल 2005 से 2020 के बीच उसने ऐसी कई घटनाओं को अंजाम दिया। आरोपी अपने मसाज सेंटर में सीक्रेट कैमरे लगाकर ग्राहकों के वीडियो शूट करता था। इतना ही नहीं वह महिला ग्राहकों को गलत तरीके से भी छूता था। 
विज्ञापन


इसका खुलासा तब हुआ जब एक 15 साल की लड़की की मां ने इस बारे में शिकायत की। महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ जांच शुरू की गई। 15 साल की लड़की की मां ने आरोप लगाया था कि उनकी बेटी का यौन उत्पीड़न किया गया था। इस मामले में जब पुलिस ने जांच की तो आरोपी के मसाज पार्लर में दो सीक्रेट कैमरे लगे मिले थे। इसके अलावा कई अन्य रिकॉर्डिंग भी मिलीं। इन रिकार्डिंग्स में करीब 20 महिलाएं दिख रही थी। वीडियो में गलत तरीके से महिलाओं के मसाज के पलों को कैद किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में फिलहाल 'ज्यूडिशियल पुलिस टीम ऑफ द सिविल गार्ड ऑफ प्यूर्टो रिको' अन्य पीड़ित लोगों की तलाश में जुटे हैं, जिनकी अवैध तौर पर रिकॉर्डिंग की गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed