फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   man jailed for life for murdering Kerala wife two kids in UK

UK: ब्रिटेन में केरल के शख्स को आजीवन कारावास, पत्नी और दो बच्चों की हत्या के आरोप में कोर्ट ने सुनाया फैसला

Tue, 04 Jul 2023 06:16 PM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: Jeet Kumar Updated Tue, 04 Jul 2023 06:16 PM IST
सार

ब्रिटेन में भारतीय मूल के एक व्यक्ति को अपनी पत्नी समेत दो बच्चों की हत्या के आरोप में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। आरोपी साजू चेलावालेल ने अपनी पत्नी अंजू असोक और बच्चों जीवा साजू(6) और जानवी साजू(4) की हत्या करना स्वीकार कर ली थी।
 

विज्ञापन
man jailed for life for murdering Kerala wife two kids in UK
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ब्रिटेन में भारतीय मूल के एक व्यक्ति को अपनी पत्नी समेत दो बच्चों की हत्या के आरोप में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। केरल के रहने वाले साजू चेलावालेल सोमवार को पूर्वी इंग्लैंड के नॉर्थम्प्टन क्राउन कोर्ट में पेश हुआ, यहां कोर्ट उसके कर्मों के लिए सजा सुनाई। 

विज्ञापन


आरोपी साजू चेलावालेल ने पहले अपनी पत्नी अंजू असोक और बच्चों जीवा साजू(6) और जानवी साजू(4) की हत्या करना स्वीकार किया था। इसके बाद उस पर मुकदमा चला। जज एडवर्ड पेप्परॉल ने अंजू की मौत के समय ली गई एक ऑडियो रिकॉर्डिंग अदालत को सजा की सुनवाई के दौरान अदालत में चलाया गया जो कि एक सबूत के तौर थी। अंजू यहां नर्स का काम करती थी।
विज्ञापन


जज ने कहा कि जब आप अपनी पत्नी की जान ले रहे थे तो आपके बच्चों को उस दौरान अपनी मां के लिए रोते हुए सुना जा सकता है। यह स्पष्ट है कि उन्होंने सुना कि क्या हो रहा था और दोनों बच्चे जानते थे कि आप उसे मार रहे हैं। ये काफी भयानक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 दिसंबर, 2022 को नॉर्थम्प्टन में एक भारतीय परिवार की तरफ से आपातकालीन सेवाओं के कॉल आई थी और बताया गया था कि एक महिला और दो बच्चों को गंभीर चोटें आई हैं। काफी देर घर के बाहर खड़े रहने के बाद नॉर्थम्पटनशायर पुलिस ने कहा कि उसके अधिकारियों ने प्रवेश पाने के लिए दरवाजा तोड़ दिया। तभी देखा कि साजू चेलावालेल चाकू पकड़े हुए है। पुलिस ने उसको चाकू को फेंकने के लिए कहा लेकिन वह चिल्लाते हुए चाकू हाथ से लहरा रहा था और बोल रहा था कि तुम मुझे गोली मारो। हालांकि काफी देर के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

अंजू घटनास्थल पर ही मृत पाई गई थी और कुछ देर बाद दोनों बच्चों को भी मृत घोषित कर दिया गया। उनकी मौत के बाद लीसेस्टर रॉयल इन्फर्मरी में हुई फोरेंसिक पोस्टमॉर्टम से पता चला कि तीनों की मौत दम घुटने के कारण हुई। 

परिवार के एक प्रवक्ता ने कहा कि वे अंजू और उसके बच्चों को याद करते हैं। भारत में अंजू के माता-पिता और भाई-बहनों का जीवन उसके बिना कभी भी पहले जैसा नहीं होगा। वह बहुत सारी उम्मीदों और सपनों के साथ इस देश में आई थी। वह अपने पति से इतनी भयानक मौत की उम्मीद नहीं कर रही थी, जिस पर उसे भरोसा था।  जानवी (मृत बच्ची) की चाची इतनी सदमे में हैं कि वह इस घटना के मानसिक सदमे और गहरे घावों से उबर नहीं पाई हैं। जो कुछ हुआ उसके सदमे के कारण उन्हें भारत में एक सप्ताह के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।


भारतीय मूल के व्यक्ति की हत्या मामले में किशोर पर लगा आरोप
पूर्वी इंग्लैंड के एक पार्क में पिछले सप्ताह चाकू से गोदकर भारतीय मूल के व्यक्ति की हत्या के मामले में 16 वर्षीय किशोर को आरोपित किया गया है। ब्रिटिश पुलिस ने मंगलवार बताया कि नाबालिग होने और अन्य कानूनी वजहों से किशोर का नाम सार्वजनिक नहीं किया गया है। आशीष सचदेव नाहर नामक व्यक्ति की हत्या के मामले में आरोपी बनाए जाने के बाद उसे ल्यूटन मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया। बेडफॉर्डशायर पुलिस के अधिकारियों को बेडफॉर्ड स्थित जुबली पार्क में गुरुवार को 25 वर्षीय नाहर पड़ा हुआ मिला था, जिसके शरीर पर चाकू से हुए घाव थे। नाहर को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। सोमवार को हुए पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट में पता चला है कि दिल के पास चाकू से एक वार के कारण नाहर की मौत हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed