फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   man asked for compensation after being given a beef instead of sheep meat in New Zealand

लैंब मीट की जगह दिया बीफ, युवक ने भारत जाकर शुद्धि करवाने के लिए मांगा हर्जाना

Thu, 14 Mar 2019 11:24 AM IST
Priyesh Mishra वर्ल्ड डेस्क, वेलिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, वेलिंगटन Published by: Priyesh Mishra Updated Thu, 14 Mar 2019 11:24 AM IST
विज्ञापन
man asked for compensation after being given a beef instead of sheep meat in New Zealand
प्रतीकात्मक तस्वीर
न्यूजीलैंड के सुपरमार्केट में भेड़ की मांस (लैंब मीट) की जगह बीफ दिए जाने पर एक भारतीय युवक ने हर्जाने की मांग की है। युवक ने बताया कि सितंबर 2018 को ब्लेनहाइम काउंटडाउन मार्केट से उसने लैंब मीट खरीदा था। लेकिन, उसे बाद में पता चला कि वह बीफ खा रहा है। 
विज्ञापन


न्यूजीलैंड के साउथ आइलैंड में रहने वाले जसविंदर पाल ने कहा कि मैं अब धर्मभ्रष्ट हो गया हूं। इसलिए शुद्धि कराने के लिए भारत जाना चाहता हूं। जसविंदर ने स्थानीय मीडिया से बातचीत में बताया कि हमारे यहां गाय को मारना पाप समझा जाता है।
विज्ञापन


जसविंदर ने बताया कि सुपरमार्केट में शिकायत करने के बाद उन्हें लगभग 200 डॉलर का हर्जाना दिया जा रहा था लेकिन उन्होंने इसे लेने से इनकार पर भारत जाने और वहां से आने का फ्लाइट का किराया मांगा। अब मामला बढ़ने पर वह कोर्ट में जाने को भी तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed