फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Man arrested for killing Hindu girl during abduction attempt in Pakistan: Report

पाकिस्तान: हिंदू लड़की की हत्या करने वाला शख्स गिरफ्तार, अगवा करने में नाकाम रहने पर मार दी थी गोली

Wed, 23 Mar 2022 07:38 PM IST
Amit Mandal वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कराची
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: Amit Mandal Updated Wed, 23 Mar 2022 07:38 PM IST
सार

लशारी अपने दो साथियों के साथ साहिब ओड के घर में बंदूक लेकर घुस गया था और उनकी लड़की पूजा के अपहरण की कोशिश की थी।

विज्ञापन
Man arrested for killing Hindu girl during abduction attempt in Pakistan: Report
Hindu girl murdered - फोटो : social media

विस्तार

पाकिस्तान के दक्षिणी सिंध प्रांत में एक 18 वर्षीय हिंदू लड़की द्वारा अपहरण का विरोध करने पर उसकी हत्या करने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूजा कुमारी ओड को सोमवार को सिंध के रोही, सुक्कुर में हमलावरों ने विरोध करने पर गोली मार दी थी। द न्यूज ने बुधवार को रिपोर्ट दी कि सुक्कुर पुलिस ने संदिग्ध को गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान वाहिद बख्श लशारी के रूप में हुई। 

विज्ञापन


लड़की के घर बंदूक लेकर घुसा था हत्यारा 
हत्या के दिन लशारी अपने दो साथियों के साथ साहिब ओड के घर में बंदूक लेकर घुस गया था। अखबार ने कहा कि लशारी ने ओड की बेटी पूजा कुमारी की गोली मारकर हत्या कर दी, क्योंकि पूजा और परिवार ने अपहरण करने का विरोध किया था। इसके बाद हत्यारे फरार हो गए। इस घटना ने सोशल मीडिया पर हंगामा खड़ा कर दिया और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने क्रूर हत्या की कड़ी निंदा की और धार्मिक अल्पसंख्यकों, मुख्य रूप से हिंदुओं और ईसाइयों की सुरक्षा की मांग की।
विज्ञापन


10 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा 
एसएसपी सुक्कुर संघार मलिक ने हत्यारे और उसके साथियों को गिरफ्तार करने के आदेश दिए थे। लशारी को रोहरी की सीमा से गिरफ्तार किया गया। मंगलवार को स्थानीय अदालत ने आरोपी को 10 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया। पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) की सीनेटर कृष्णा कुमारी ने मंगलवार को हत्यारे के लिए मौत की सजा की मांग करते हुए कहा कि अधिकारियों को स्थिति पर ध्यान देना चाहिए क्योंकि अल्पसंख्यकों की लड़कियां अपने घरों में सुरक्षित नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीपीपी अध्यक्ष बिलावल भुट्टो-जरदारी, जिनकी पार्टी प्रांत में शासन करती है, उन्होंने घटना की निंदा की और कहा कि संबंधित अधिकारियों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि दोषियों को कड़ी सजा मिले। पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज के अध्यक्ष शहबाज शरीफ ने हत्या को जघन्य और निंदनीय बताया और कहा कि ऐसी घटनाएं हमारी सामूहिक विफलता का प्रतिनिधित्व करती हैं और हमारे पूरे समाज को शर्मसार करती हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed