फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Maldives seeks info from India over its coast guard's alleged activities within Maldivian territory

Maldives: एक तरफ बातचीत का नाटक, तो दूसरी तरफ लगाए आरोप, जानिए अब मालदीव ने भारत को लेकर क्या बखेड़ा खड़ा किया

Sat, 03 Feb 2024 05:29 PM IST
आदर्श शर्मा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, माले
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, माले Published by: आदर्श शर्मा Updated Sat, 03 Feb 2024 05:29 PM IST
सार

मालदीव में भारतीय सैनिकों की मौजूदगी पर भारत और मालदीव के बीच मंथन जारी है। इसी बीच मालदीव ने भारत पर नए आरोप लगाए हैं। मालदीव का दावा है कि भारतीय तट रक्षक ने उसकी समुद्री सीमा का उल्लंघन किया है। जानिए पूरा मामला...

विज्ञापन
Maldives seeks info from India over its coast guard's alleged activities within Maldivian territory
रिश्ते में तल्खियां बरकरार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाल ही में पीएम मोदी ने लक्षद्वीप के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा किया था, जो मालदीव के मंत्रियों को रास नहीं आया था। मालदीव के मंत्रियों ने पीएम मोदी के पोस्ट पर आपत्तिजनक टिप्पणियां की थी। जिसके बाद से ही भारत और मालदीव के रिश्ते खटास में पड़ गए। चीन समर्थित मुइज्जू के मालदीव में राष्ट्रपति चुनने के बाद से ही भारत-मालदीव के बीच रिश्तों में दरार बढ़ती जा रही है। 'इंडिया आउट' का नारा देने वाले मुइज्जू राष्ट्रपति बनने के बाद पहली आधिकारिक यात्रा पर चीन गए थे। पिछले कुछ दिनों से मालदीव जानबूझकर लगातार भारत को लेकर बखेड़ा खड़ा कर रहा है। आईये जानते है अब मालदीव ने भारत को लेकर क्या कहा है।
विज्ञापन


एक तरफ बातचीत, तो दूसरी तरफ लगाए नए आरोप
मालदीव से भारतीय सैनिकों की वापसी पर मंथन जारी है। मालदीव और भारत के बीच दूसरी कोर ग्रुप की बैठक हुई, जिसमें भारतीय सैनिकों को लेकर दोनों के बीच चर्चा हुई थी। बता दें पहले दौर की कोर ग्रुप की बैठक में ठोस परिणाम न निकलने के कारण दूसरी कोर ग्रुप की बैठक आयोजित की गई थी। मालदीव ने दावा किया कि भारत के साथ सैनिकों को हटाने पर सहमति बनी है, हालांकि भारत सरकार ने इस बात की पुष्टि नहीं की है। इसी बीच, एक तरह बातचीत का राग अलापने वाला मालदीव नया बखेड़ा खड़ा कर रहा है। 
विज्ञापन


भारतीय तट रक्षक घुसे हमारी समुद्री सीमा में- मालदीव
मालदीव सरकार ने आरोप लगाया है कि भारतीय तट रक्षक कर्मी उनके विशेष आर्थिक क्षेत्र के भीतर काम करने वाले तीन मालदीव के मछली पकड़ने वाले जहाजों पर सवार हो गए थे। इस घटना को लेकर मालदीव भारत सरकार से घटना का व्यापक विवरण देने की मांग कर रहा है। हालांकि मालदीव के इन आरोपों पर भारत सरकार की तरफ से कोई प्रतिक्रिया समाने नहीं आई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मालदीव का भारत पर लगाया आरोप
मालदीव के रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को एक बयान में दावा किया कि 31 जनवरी को भारतीय सेना ने मालदीव के विशेष आर्थिक क्षेत्र (ईईजेड) के भीतर मछली पकड़ने की गतिविधियों में लगी एक मालदीव की मछली पकड़ने वाली नाव को रोक लिया, जो कि धिधधू, हा अलीफू एटोल से 72 समुद्री मील उत्तर पूर्व में स्थित है। मालदीव ने भारत पर अंतरराष्ट्रीय समुद्री कानूनों और नियमों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed