फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Maldives Prosecutor General attacked in broad Daylight as country falls in turmoil of Government vs Opposition

Maldives: सरेआम चाकूबाजी का शिकार बने मालदीव के महाभियोजक, हमलावरों ने घात लगाकर बनाया निशाना

Wed, 31 Jan 2024 01:34 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, माले
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, माले Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Wed, 31 Jan 2024 01:34 PM IST
सार

इस घटना पर मालदीव की विपक्षी डेमोक्रेट पार्टी (मोहम्मद नशीद की विपक्षी पार्टी) ने आक्रोश जताया है। पार्टी ने बयान जारी कर कहा है कि एक उच्च संवैधानिक पद पर नियुक्त अफसर पर इस तरह का हमला पूरे सिस्टम पर हमला है।

विज्ञापन
Maldives Prosecutor General attacked in broad Daylight as country falls in turmoil of Government vs Opposition
मालदीव के महाभियोजक हुसैन शमीम। - फोटो : ANI

विस्तार

मालदीव के महाभियोजक हुसैन शमीम, जिन्हें मालदीव की पिछली सरकार ने नियुक्त किया था, उन पर बुधवार को माले में हमला हो गया। बताया गया है कि उन पर सरेआम सड़क पर चाकू मारी गईं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमलावरों ने उन पर घात लगाकर हमला किया। घटना की पुष्टि करते हुए एक स्थानीय मीडिया आउटलेट ने बताया कि यह एक पुनर्नियोजित हमला हो सकता है। 
विज्ञापन


फिलहाल शमीम का इलाज मालदीव के एडीके अस्पताल में कराया जा रहा है। पुलिस ने कहा कि उन पर शहर की भीड़भाड़ वाली गली में हमला हुआ। इस घटना पर मालदीव की विपक्षी डेमोक्रेट पार्टी (मोहम्मद नशीद की विपक्षी पार्टी) ने आक्रोश जताया है। पार्टी ने बयान जारी कर कहा है कि एक उच्च संवैधानिक पद पर नियुक्त अफसर पर इस तरह का हमला पूरे सिस्टम पर हमला है। वह भी तब जब वह शख्स राजनीति से बचकर आपराधिक न्याय प्रणाली में अपनी अहम भूमिका निभा रहा है। यह खतरनाक संकेत हैं। इस मामले में मालदीव पुलिस जांच कर रही है। 
विज्ञापन


न्यूज एजेंसी एएफपी के मुताबिक, यह हमला तब हुआ, जब शमीम अपने दफ्तर जा रहे थे। हमलावर ने पहले उन पर हथौड़े से हमला किया और उनके बाएं हाथ को घायल कर दिया। फिलहाल अस्पताल में उनकी हालत स्थिर बताई गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मालदीव में पहले ही जारी है सियासी तनाव
गौरतलब है कि मालदीव में मोहम्मद मुइज्जू के राष्ट्रपति बनने के बाद से ही तनाव की स्थिति पैदा हो गई। बीते दिनों मालदीव की संसद में सरकार और विपक्षी सांसदों के बीच मारपीट भी हुई थी। दरअसल, विपक्ष अब मुइज्जू के खिलाफ महाभियोग चलाने की तैयारी में है। इसे लेकर मालदीव सरकार चिंता में है। विपक्ष ने मुइज्जू पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत को लेकर दिए बयानों पर माफी मांगने के लिए कहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed