फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Maldives President Muizzu says Never Followed India Out Agenda

Maldives: भारत को लेकर नरम पड़े मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू के तेवर, कहा- कभी नहीं चलाया 'इंडिया आउट' एजेंडा

Fri, 27 Sep 2024 05:11 PM IST
राहुल कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, माले
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, माले Published by: राहुल कुमार Updated Fri, 27 Sep 2024 05:11 PM IST
सार

मालदीव के समाचार पोर्टल adhadhu.com ने  राष्ट्रपति के हवाले से लिखा कि, हम कभी भी बिंदु पर, किसी एक देश के खिलाफ नहीं रहे हैं। यह भारत को बाहर निकालने का एजेंडा नहीं है। मालदीव को अपनी धरती पर विदेशी सैन्य उपस्थिति के कारण गंभीर समस्या का सामना करना पड़ा है।

विज्ञापन
Maldives President Muizzu says Never Followed India Out Agenda
मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

भारत के खिलाफ तल्ख तेवर दिखाते रहे मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू अब कुछ नरम पड़ते नजर आ रहे हैं। राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने  'इंडिया आउट' एजेंडा चलाने से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि,  द्वीपीय देश की धरती पर विदेशी सेना की मौजूदगी एक  'गंभीर समस्या' है। संयुक्त राष्ट्र महासभा के 79वें सत्र में भाग लेने के लिए अमेरिका पहुंचे राष्ट्रपति मुइज्जू ने गुरुवार को प्रिंसटन विश्वविद्यालय के डीन लीडरशिप सीरीज के एक कार्यक्रम में पूछे गए सवाल के जवाब में यह टिप्पणी की।
विज्ञापन


'मालदीव के लोग देश में एक भी विदेशी सैनिक नहीं चाहते'
मालदीव के समाचार पोर्टल adhadhu.com ने  राष्ट्रपति के हवाले से लिखा कि, हम कभी भी बिंदु पर, किसी एक देश के खिलाफ नहीं रहे हैं। यह भारत को बाहर निकालने का एजेंडा नहीं है। मालदीव को अपनी धरती पर विदेशी सैन्य उपस्थिति के कारण गंभीर समस्या का सामना करना पड़ा है।  मुइज्जू ने कहा, मालदीव के लोग देश में एक भी विदेशी सैनिक नहीं चाहते हैं। पिछले साल नवंबर में चीन समर्थक मुइज्जू के मालदीव के राष्ट्रपति बनने के बाद से भारत और मालदीव के बीच संबंधों में काफी तनाव देखने को मिला है। 
विज्ञापन


भारत ने वापस बुला लिए थे अपने सैनिक
मुइज्जू ने भारत से कहा था कि वह इंडिया द्वारा उपहार में दिए गए तीन विमानों का संचालन करने वाले लगभग 90 भारतीय सैन्य कर्मियों को वापस बुला ले। जिसके बाद भारत ने 10 मई तक अपने सैन्य कर्मियों को वापस बुला लिया था और उनकी जगह डोर्नियर विमान और दो हेलीकॉप्टरों का संचालन करने के लिए असैन्य कर्मियों को नियुक्त किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कार्यक्रम में मुइज्जू ने आगे जोर देकर कहा कि उन्होंने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपमान करने वाले उप-मंत्रियों के खिलाफ कार्रवाई की थी। किसी को भी ऐसी बात नहीं कहनी चाहिए। मैंने उनके खिलाफ कार्रवाई की है। मैं किसी का भी इस तरह अपमान नहीं करूंगा। चाहे वह नेता हो या कोई आम व्यक्ति। हर इंसान की अपनी प्रतिष्ठा होती है। बता दें कि, इस साल की शुरुआत में मालदीव के युवा मंत्रालय के उप-मंत्रियों को प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ अपमानजनक सोशल मीडिया पोस्ट शेयर की थी। जिस पर विवाद खड़ा होने के बाद उन मंत्रियों को पद से हटा दिया गया था।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed