फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Malaysia ex-PM Muhyiddin Yassin set to be charged for corruption

Malaysia: पूर्व प्रधानमंत्री मुहिद्दीन यासिन गिरफ्तार, भ्रष्टाचार रोधी एजेंसी की कार्रवाई; कल आरोप तय होंगे

Thu, 09 Mar 2023 04:09 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कुआलालंपुर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कुआलालंपुर Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Thu, 09 Mar 2023 04:09 PM IST
सार

मलयेशिया के पूर्व पीएम पर आरोप है कि उन्होंने ठेकेदारों से महामारी के दौरान अनुबंधों के बदले में उनकी बेरसातू पार्टी के खातों में पैसा जमा कराया था।

विज्ञापन
Malaysia ex-PM Muhyiddin Yassin set to be charged for corruption
मोहिउद्दीन यासीन - फोटो : scmp

विस्तार

मलयेशिया के पूर्व पीएम मोहिउद्दीन यासीन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया गया है। उन पर कोरोना काल में भवन निर्माण ठेकेदारों के माध्यम से परियोजनाओं के बदले अपनी पार्टी बेरसातू के खातों में रुपये ट्रांसफर करने का आरोप है। इस संबंध में उनसे पूछताछ भी की गई है। अब कहा जा रहा है कि शुक्रवार को उनके खिलाफ आरोप तय किए जा सकते हैं। 

विज्ञापन


रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूर्व मलयेशिया पीएम मोहिउद्दीन स्वेच्छा से मलयेशियाई भ्रष्टाचार-रोधी आयोग (MACC) में गुरुवार सुबह पूछताछ के लिए गए थे। मलयेशियाई भ्रष्टाचार-रोधी आयोग (MACC) के प्रमुख ने इस मामले में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पूर्व पीएम पर आरोप है कि उन्होंने ठेकेदारों से महामारी के दौरान अनुबंधों के बदले में उनकी बेरसातू पार्टी के खातों में पैसा जमा कराया था। आजम बाकी ने यह भी बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री शुक्रवार को अदालत में पेश होंगे।
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर पूर्व पीएम मोहिउद्दीन ने गुरुवार को एमएसीसी कार्यालय में जाने से पहले ने इन आरोपों से इनकार किया और कहा कि यह एक राजनीतिक प्रतिशोध का लक्ष्य है। बता दें कि इस मामले में कई अन्य बेरसातू राजनेताओं से भी पूछताछ की गई है। साथ ही दो पर आरोप भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 कौन हैं पूर्व प्रधानमंत्री मोहिउद्दीन
मलयेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री मोहिउद्दीन मझे हुए राजनेता हैं। अपने राजनैतिक करियर में वे कई बार कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। मलयेशिया के जोहोर प्रांत के मुआर में पले-बढ़े मोहिउद्दीन ने मलय विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र और मलय स्टडीज में पढ़ाई की है। मोहिउद्दीन ने अपने राजनैतिक सफर की शुरूआत यूनाइटेड मलय नेशनल ऑर्गनाइजेशन (यूएमएनओ) से की थी। 15 साल में ही वह जोहोर प्रांत के विधायक से मुख्यमंत्री बन गए थे। उन्होंने महातिर मोहम्मद के साथ हाथ अपनी पार्टी  परती परीबूमी बेरसातू मलेशिया (बेरसातू) का गठन किया था। मोहिउद्दीन पार्टी के अध्यक्ष हैं जबकि महातिर चेयरमैन हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed