फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Malala Yousafzai strongly condemns violence against Baloch protesters news in hindi

Pakistan: बलूचों के समर्थन में आईं मलाला यूसुफजई, प्रदर्शनकारियों पर हिंसक हमलों की निंदा की

Wed, 31 Jul 2024 03:09 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 31 Jul 2024 03:09 PM IST
सार

27 जून को फ्रंटियर कोर ने बलूचिस्तान के मुस्तंग में निहत्थे प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी की, जिसमें 14 घायल हो गए। इनमें से कुछ की हालत गंभीर थी। ग्वादर में इंटरनेट सेवाओं को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है।

विज्ञापन
Malala Yousafzai strongly condemns violence against Baloch protesters news in hindi
मलाला यूसुफजई - फोटो : ANI

विस्तार

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में जबरन गायब किए जाने के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे बलूच लोगों के समर्थन में नोबेल पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई ने समर्थन दिया। उन्होंने प्रदर्शनकारियों पर हिंसात्मक हमलों की भी निंदा की। बता दें कि बलूचिस्तान में हत्याएं और अपहरण की घटनाएं बहुत अधिक बढ़ गई हैं।
विज्ञापन


बलूच लोगों के समर्थन में आईं मलाला यूसुफजई
मलाला यूसुफजई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, "मैं बलूच बहनों के साथ एकजुटता से खड़ी हूं, जो जो न्याय की मांग और गायब किए जा ने का विरोध कर रही हैं। मैं प्रदर्शनकारियों के खिलाफ हिंसात्मक हमलों की निंदा करती हूं"। उन्होंने यह बयान एनमेस्टी इंटरनेशनल द्वारा एक्स पर साझा की गई एक पोस्ट के जवाब में दिया। दरअसल एनमेस्टी इंटरनेशनल ने इस मामले को लेकर चिंता जताई थी। 
विज्ञापन


एनमेस्टी इंटरनेशनल ने पाकिस्तानी अधिकारियों से पाकिस्तान में इंटरनेट शटडाउन को तुरंत हटाने, सड़कों पर लगाए गए अवरोधों को हटाकर, लोगों को शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करने के अधिकार को सुविधाजनक बनाने का आह्वान किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


27 जून को फ्रंटियर कोर ने बलूचिस्तान के मुस्तंग में निहत्थे प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी की, जिसमें 14 घायल हो गए। इनमें से कुछ की हालत गंभीर थी। ग्वादर में इंटरनेट सेवाओं को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। पाकिस्तानी सुरक्षा बलों द्वारा बलूच राष्ट्रीय सभा के प्रतिभागियों के खिलाफ कार्रवाई के बाद एनमेस्टी इंटरनेशनल और मलाला यूसुफजई का बयान सामने आया। 

बीवाईसी ने पाकिस्तानी सुरक्षा बलों पर लगाए आरोप
बलूच यकजेहती समिति  (बीवाईसी) ने पाकिस्तानी सुरक्षा बलों पर बलूच राष्ट्रीय सभा के प्रतिभागियों के खिलाफ क्रूर और हिंसक कार्रवाई करने का आरोप लगाया। उन्होंने एक्स पर कहा, "29 जुलाई की सुबह पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने बलूच राष्ट्रीय सभा के शांतिपूर्ण धरने में क्रूर और हिंसक हमला किया।, जिसमें 200 लोगों को गिरफ्तार किया गया। वे कहां हैं, हमें इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है।"


बीवाईसी ने एक अन्य पोस्ट में कहा कि शांतिपूर्ण बलूच राष्ट्रीय सभा के धरने में हिंसक हमलों के जवाब में पूरे बलूचस्तान में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। बता दें कि इन प्रदर्शनों की शुरुआत पिछले साल हो गई थी जो इस साल में भी जारी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed