फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Malala Yousafzai celebrates Oxford degree - 8 years after being shot by Taliban

मलाला यूसुफजई ने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से पूरी की स्नातक की पढ़ाई, मनाया जश्न

Fri, 19 Jun 2020 06:38 PM IST
मुकेश कुमार झा पीटीआई, लंदन
पीटीआई, लंदन Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 19 Jun 2020 06:38 PM IST
विज्ञापन
Malala Yousafzai celebrates Oxford degree - 8 years after being shot by Taliban
मलाला यूसुफजई - फोटो : Twitter

दुनिया की सबसे कम उम्र की नोबेल शांति पुरस्कार विजेता और पाकिस्तान में लड़कियों की शिक्षा के लिए अभियान चलाने के लिए आतंकवादियों की गोली खाने वाली मलाला यूसुफजई ने ब्रिटेन के प्रतिष्ठित ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से दर्शनशास्त्र, राजनीतिक विज्ञान और अर्थशास्त्र में स्नातक की पढ़ाई पूरी कर ली है।

विज्ञापन


ऑक्सफोर्ड के लेडी माग्ररेट हॉल कॉलेज से पढ़ाई करने वाली मलाला (22) ने परिवार के साथ जश्न मनाती दो तस्वीरें ट्वीट पर साझा कर अपनी खुशी जाहिर की। मलाला ने ट्वीट किया, 'ऑक्सफोर्ड से दर्शनशास्त्र, राजनीतिक विज्ञान और अर्थशास्त्र में स्नातक की पढ़ाई पूरी करने की खुशी को बयां करना बहुत मुश्किल है।'
विज्ञापन


उन्होंने इस ट्वीट के साथ दो तस्वीरें साझा कीं। एक तस्वीर में वह अपने परिवार के साथ एक केक के सामने बैठीं हैं, जिसपर लिखा है; 'स्नातक की पढ़ाई पूरी करने की बधाई मलाला' जबकि दूसरी तस्वीर में वह केक में लथपथ दिखाई दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Hard to express my joy and gratitude right now as I completed my Philosophy, Politics and Economics degree at Oxford. I don’t know what’s ahead. For now, it will be Netflix, reading and sleep. 😴 pic.twitter.com/AUxN55cUAf

— Malala (@Malala) June 19, 2020

मानवाधिकार कार्यकर्ता मलाला ने कहा कि वह अब नेटफ्लिक्स देखकर, किताबें पढ़कर और सो कर वक्त बिताएंगी। दिसंबर 2012 में उत्तर-पूर्वी पाकिस्तान की स्वात घाटी में महिला शिक्षा का प्रचार करने के लिए तालिबान के आतंकवादियों ने मलाला के सिर में गोली मार दी थी।

गंभीर रूप से घायल मलाला को पाकिस्तान के सैन्य अस्पताल से दूसरे अस्पताल ले जाया गया था। बाद में उन्हें इलाज के लिए ब्रिटेन भेज दिया गया था।हमले के बाद तालिबान ने एक बयान जारी किया था कि अगर मलाला जिंदा बच गईं तो वह दोबारा उन्हें निशाना बनाएगा।

मलाला को शिक्षा की वकालत करने के लिए 2014 में 17 साल की उम्र में भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता कैलाश सत्यार्थी के साथ नोबेल शांति पुरस्कार से नवाजा गया था। ठीक होने के बाद पाकिस्तान वापस लौटने में असमर्थ रहीं मलाला ब्रिटेन में रहने लगीं। 


उन्होंने पाकिस्तान, नाइजीरिया, जॉर्डन, सीरिया और केन्या में शिक्षा की वकालत करने वाले स्थानीय समूहों के साथ मिलकर मलाला फंड की स्थापना की। वहीं, महिलाओं की शिक्षा के खिलाफ रहे तालिबान ने पाकिस्तान में कई स्कूलों को तबाह कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed