फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Major KP Singh UN Medal Indian soldier honored in West Asian country High Commissioner in Cyprus greetings

Major KP Singh UN Medal: पश्चिम एशिया में भारतीय सैनिक का सम्मान, साइप्रस में मेडल मिलने क्या बोले उच्चायुक्त?

Mon, 06 Jul 2026 10:04 PM IST
ज्योति भास्कर आईएएनएस, निकोसिया।
आईएएनएस, निकोसिया। Published by: ज्योति भास्कर Updated Mon, 06 Jul 2026 10:04 PM IST
सार

पश्चिम एशियाई देश साइप्रस में भारत के हाई कमिश्नर मनीष ने संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन (यूएनएफआईसीवाईपी) में स्टाफ ऑफिसर के रूप में तैनात मेजर केपी सिंह को संयुक्त राष्ट्र (यूएन) मेडल मिलने पर बधाई दी।

विज्ञापन
Major KP Singh UN Medal Indian soldier honored in West Asian country High Commissioner in Cyprus greetings
मेजर केपी सिंह को सम्मानित किया गया - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

साइप्रस में भारतीय उच्चायोग ने वरिष्ठ सैन्य अधिकारी को संयुक्त राष्ट्र की तरफ से सम्मानित किए जाने पर बधाई दी है। भारत के मेजर केपी सिंह को यूएन मेडल से सम्मानित किए जाने पर साइप्रस में हाई कमिश्नर कार्यालय की तरफ से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर बधाई संदेश साझा किया गया। इस पोस्ट में लिखा गया, हाई कमिश्नर मनीष ने संयुक्त राष्ट्र साइप्रस मुख्यालय में आयोजित यूएनएफआईसीवाईपी मेडल परेड में हिस्सा लिया।

विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र मेडल मिलने पर क्या बोले उच्चायुक्त?
इस कार्यक्रम की मेजबानी यूएन साइप्रस के फोर्स कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मोहम्मद असदुल्लाह मिन्हाजुल आलम ने की। इसमें संयुक्त राष्ट्र महासचिव के विशेष प्रतिनिधि (एसआरएसजी) और मिशन प्रमुख खासिम डायग्ने, शांति मिशन में सैनिक भेजने वाले देशों के राजनयिक, संयुक्त राष्ट्र के अधिकारी और सैनिकों के परिवार भी मौजूद थे। सोमवार को जारी बयान में उच्चायोग ने कहा, हाई कमिश्नर ने मेजर केपी सिंह को यूएनएफआईसीवाईपी में उनकी सेवा और मिशन में दिए गए अहम योगदान के लिए संयुक्त राष्ट्र मेडल मिलने पर बधाई दी।
विज्ञापन


भारतीय उच्चायोग ने बताया गौरवशाली इतिहास, किन बातों का जिक्र?

  • भारत का दुनिया भर में संयुक्त राष्ट्र के शांति मिशनों में योगदान देने का एक लंबा और गौरवशाली इतिहास रहा है।
  • भारत आज भी अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
  • यूएनएफआईसीवाईपी के साथ भारत का पुराना और खास जुड़ाव रहा है।
  • इस मिशन में भारत के तीन फोर्स कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल प्रेम सिंह ग्यानी, जनरल केएस थिमैया और लेफ्टिनेंट जनरल देवान प्रेम चंद अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन

भारतीय सेना के कितने जवानों को सम्मानित किया गया?
पिछले हफ्ते, दुनिया में शांति बनाए रखने में भारत के लगातार योगदान को एक और बड़ी पहचान मिली। कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (डीआरसी) में संयुक्त राष्ट्र के तहत तैनात भारतीय सेना के 651 जवानों को एक विशेष मेडल परेड के दौरान संयुक्त राष्ट्र मेडल से सम्मानित किया गया। ये मेडल तीन जुलाई को परमानेंट ऑपरेटिंग बेस साके में आयोजित समारोह में दिए गए।



सैनिकों के समर्पण की सराहना
इस कार्यक्रम में संयुक्त राष्ट्र के कांगो शांति मिशन (मोनुस्को) के वरिष्ठ अधिकारी, फोर्स मुख्यालय के प्रतिनिधि, सैन्य कमांडर और कई अन्य सम्मानित अतिथि शामिल हुए। इस समारोह में भारतीय दल की पेशेवर कार्यशैली, बेहतरीन प्रदर्शन और संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन के दौरान उनकी समर्पित सेवा की सराहना की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed