फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Major action taken against Sheikh Hasina's daughter Saima Wajed corruption allegations, WHO sent her on leave

Bangladesh: भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच शेख हसीना की बेटी साइमा वाजेद पर बड़ी कार्रवाई, WHO ने छुट्टी पर भेजा

Mon, 14 Jul 2025 09:32 AM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: बशु जैन Updated Mon, 14 Jul 2025 09:32 AM IST
सार

पूर्व पीएम शेख हसीना की बेटी साइमा वाजेद डब्ल्यूएचओ में दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र की क्षेत्रीय निदेशक हैं। उन पर बांग्लादेश भ्रष्टाचार निरोधक आयोग ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। 

विज्ञापन
Major action taken against Sheikh Hasina's daughter Saima Wajed corruption allegations, WHO sent her on leave
साइमा वाजेद - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

बांग्लादेश में भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहीं पूर्व पीएम शेख हसीना की बेटी साइमा वाजेद पर विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने बड़ी कार्रवाई है। डब्ल्यूएचओ ने साइमा वाजेद को छुट्टी पर भेज दिया है। साइमा डब्ल्यूएचओ में दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र की क्षेत्रीय निदेशक हैं। 
विज्ञापन


डब्ल्यूएचओ ने कहा कि डब्ल्यूएचओ की क्षेत्रीय निदेशक एसईएआरओ साइमा वाजेद फिलहाल छुट्टी पर हैं। इस अवधि के दौरान डॉ. कैथरीना बोहेम प्रभारी अधिकारी के रूप में काम करेंगी। डब्ल्यूएचओ ने साइमा वाजेद को छुट्टी पर भेजने कारण स्पष्ट नहीं किया। संगठन ने बस इतना कहा कि इस समय हमारे पास इस पर और कोई टिप्पणी नहीं है। डॉ. कैथरीना बोहेम के 15 जुलाई को नई दिल्ली स्थित डब्ल्यूएचओ एसईएआरओ कार्यालय पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  'पुतिन बातें तो अच्छी करते हैं, फिर बम बरसाते हैं', ट्रंप का यूक्रेन को पैट्रियट मिसाइलें भेजने का एलान
विज्ञापन
विज्ञापन


डब्ल्यूएचओ की कार्रवाई के बाद बांग्लादेश के अंतरिम सलाहकार के प्रेस सचिव शफीकुल आलम ने कहा कि हम धोखाधड़ी, जालसाजी और सत्ता के दुरुपयोग के गंभीर आरोपों की चल रही जांच के बीच साइमा वाजेद को अनिश्चितकालीन छुट्टी पर भेजने के विश्व स्वास्थ्य संगठन के कथित फैसले का स्वागत करते हैं। हम इसे जवाबदेही की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहला कदम मानते हैं।


उन्होंने कहा कि हमें विश्वास है कि एक स्थायी समाधान आवश्यक है, जो वाजेद को उनके पद से हटा दे। सभी संबंधित विशेषाधिकारों को रद्द कर दे और इस प्रतिष्ठित भूमिका की अखंडता तथा समग्र रूप से संयुक्त राष्ट्र प्रणाली की विश्वसनीयता को बहाल कर दे। बांग्लादेश के लोग और वैश्विक जनता पारदर्शिता, ईमानदारी और न्याय के उदय को देखकर खुश हैं।

ये भी पढ़ें:  अमेरिकी सीक्रेट सर्विस की लापरवाही के कारण ट्रंप पर हुआ था हमला, सीनेट रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

साइमा वाजेद पर यह लगे आरोप
भ्रष्टाचार निरोधक आयोग का आरोप है कि साइमा वाजेद पुतुल ने तत्कालीन प्रधानमंत्री और अपनी मां हसीना को प्लॉट पाने और RAJUK के बजाय उनके लिए आवेदन करने के लिए अवैध रूप से प्रभावित किया था। यह नियमों का उल्लंघन था। इसके अलावा चुनाव  आयोग ने वाजेद के  राष्ट्रीय पहचान पत्र (एनआईडी) लॉक कर दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed