फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   us president donald trump said send patriots missiles to ukraine against russia putin

Trump: 'पुतिन बातें तो अच्छी करते हैं, फिर बम बरसाते हैं', ट्रंप का यूक्रेन को पैट्रियट मिसाइलें भेजने का एलान

Mon, 14 Jul 2025 09:19 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 14 Jul 2025 09:19 AM IST
सार

ट्रंप की काफी कोशिशों के बाद भी रूस और यूक्रेन के बीच संघर्ष विराम नहीं हो पा रहा है और रूस द्वारा यूक्रेन पर लगातार हमलों से भी ट्रंप नाराज हैं। ऐसे में ट्रंप ने अपने रुख में बदलाव करते हुए अब रूस के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाने का मन बना लिया है। 

विज्ञापन
us president donald trump said send patriots missiles to ukraine against russia putin
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : रॉयटर्स/एएनआई

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को यूक्रेन को पैट्रियट एयर डिफेंस मिसाइलें भेजने का एलान किया। साथ ही ट्रंप ने ऐसे संकेत दिए हैं कि वे रूस पर नए प्रतिबंध भी लगाने पर विचार कर रहे हैं। ट्रंप ने एक बार फिर रूसी नेता व्लादिमीर पुतिन के प्रति नाराजगी जाहिर की। ट्रंप ने ये भी कहा कि वे सोमवार को रूस को लेकर एक बड़ा बयान जारी करेंगे। 
विज्ञापन


यूक्रेन को पैट्रियट एयर डिफेंस मिसाइलें भेजेगा अमेरिका
ट्रंप ने रविवार को कहा कि 'हम यूक्रेन को पैट्रियट मिसाइलें भेजेंगे, जिनकी उन्हें बेहद जरूरत है। अभी कितनी मिसाइलें भेजी जाएंगी, ये तय नहीं है, लेकिन इनसे उन्हें अपनी सुरक्षा में बेहद मदद मिलेगी।' ट्रंप द्वारा यूक्रेन को हथियारों की आपूर्ति करने का एलान ऐसे समय आया है, जब रूस द्वारा यूक्रेन पर हमले तेज किए गए हैं। वहीं अमेरिका के नेतृत्व में चल रहीं संघर्ष विराम की कोशिशों का कोई नतीजा नहीं निकल पा रहा है। 
विज्ञापन


पुतिन के खिलाफ बढ़ी ट्रंप की नाराजगी
कुछ दिनों पहले अमेरिका ने यूक्रेन को हथियारों की आपूर्ति रोकने का चौंकाने वाला एलान किया था। हालांकि यूटर्न लेते हुए अमेरिका ने इस महीने की शुरुआत में फिर से यूक्रेन को हथियारों की सप्लाई करने की बात कही। अब अमेरिका ने नाटो के जरिए भी यूक्रेन को हथियारों की सप्लाई करने का एलान किया है। माना जा रहा है कि ट्रंप की काफी कोशिशों के बाद भी रूस और यूक्रेन के बीच संघर्ष विराम नहीं हो पा रहा है और रूस द्वारा यूक्रेन पर लगातार हमलों से भी ट्रंप नाराज हैं। ऐसे में ट्रंप ने अपने रुख में बदलाव करते हुए अब रूस के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाने का मन बना लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Donald Trump: ट्रंप के खिलाफ केस संभाल रहे वकीलों पर फिर गिरी गाज, अमेरिका में न्याय विभाग ने फिर की छंटनी

रूस पर कड़े प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रहा अमेरिका
ट्रंप ने पुतिन के प्रति नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि रूसी नेता ने उन्हें निराश किया है। ट्रंप ने कहा कि 'पुतिन बातें तो अच्छी करते हैं, लेकिन फिर वे बम भी बरसाते हैं।' ट्रंप ने हाल के दिनों में रूसी राष्ट्रपति के प्रति कई बार नाराजगी जाहिर की है और उन्होंने संकेत दिए हैं कि वे रूस पर और कड़े प्रतिबंध लगा सकते हैं। रिपबल्किन सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने बताया है कि ट्रंप, प्रतिबंधों के तहत रूस की अर्थव्यवस्था पर चोट कर सकते हैं और साथ ही उन देशों के खिलाफ भी कार्रवाई कर सकते हैं, जो रूस से सामान खरीद रहे हैं। इन देशों में चीन, भारत और ब्राजील शामिल हैं। लिंडसे ग्राहम ने कहा कि रूस पर दबाव बनाकर ही संघर्ष विराम हो सकता है और अब अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ऐसा ही करने पर विचार कर रहे हैं। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed