Donald Trump: अमेरिकी सीक्रेट सर्विस की लापरवाही के कारण ट्रंप पर हुआ था हमला, सीनेट रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
जुलाई 2024 में डोनाल्ड ट्रंप पर हुए हमले की जांच में अमेरिकी सीनेट रिपोर्ट ने सीक्रेट सर्विस की अक्षम्य चूक उजागर की है। रिपोर्ट में कहा गया कि विश्वसनीय खुफिया सूचना के बावजूद उचित कार्रवाई नहीं हुई। ट्रंप बाल-बाल बचे, लेकिन एक व्यक्ति की मौत और दो घायल हुए। छह अफसरों पर हल्की कार्रवाई हुई, जबकि कोई बर्खास्त नहीं किया गया। ट्रंप ने भी चूक की पुष्टि की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिकी सीनेट की होमलैंड सुरक्षा और सरकारी मामलों की समिति ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि सीक्रेट सर्विस ने पहले से मौजूद खतरों को नजरअंदाज किया और स्थानीय पुलिस के साथ सही तालमेल नहीं बिठाया। रिपब्लिकन चेयरमैन रैंड पॉल ने कहा कि यह सुरक्षा व्यवस्था की पूरी विफलता थी। कोई भी व्यक्ति इस चूक के लिए बर्खास्त नहीं किया गया, जो और भी चिंता की बात है।
कितनी गंभीर थी घटना
13 जुलाई 2024 को पेंसिल्वेनिया के बटलर में एक चुनावी रैली के दौरान एक हमलावर ने ट्रंप को निशाना बनाते हुए गोली चला दी थी, जिससे उनके कान पर हल्की चोट आई थी। इस हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और दो अन्य घायल हुए थे। हमलावर, 20 वर्षीय थॉमस क्रूक्स को बाद में एक सरकारी स्नाइपर ने मार गिराया था।
सीक्रेट सर्विस की आंतरिक चूकें
रिपोर्ट के अनुसार, सीक्रेट सर्विस ने न केवल संभावित खतरे को नजरअंदाज किया, बल्कि उस स्थान की सुरक्षा में भी कई तकनीकी और मानवीय चूक की। एजेंसी ने माना है कि संचार और समन्वय में कमियां रहीं और अब सुधार की प्रक्रिया शुरू की गई है। छह अधिकारियों को सस्पेंड किया गया है और उन्हें गैर-ऑपरेशनल पोस्ट पर भेजा गया है।
ये भी पढ़ें- कैमरून में 8वीं बार राष्ट्रपति बनना चाहते हैं 92 साल के पॉल बिया; PAK में पोलियो युक्त मिले 20 सैंपल
ट्रंप का बयान: भाग्य से बच गया
डोनाल्ड ट्रंप ने फॉक्स न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि मुझे एक झटका लगा। लोग चिल्ला रहे थे। अगर स्नाइपर ने समय पर गोली नहीं चलाई होती, तो स्थिति और भी भयावह हो सकती थी। ट्रंप ने कहा कि जांच से वह संतुष्ट हैं, लेकिन कुछ गंभीर गलतियां जरूर हुईं।
ये भी पढ़ें- एपस्टीन केस को लेकर मस्क ने फिर साधा ट्रंप पर निशाना; 'एक्स' पर कहा- बस गोपनीय फाइलें जारी करो
दोबारा हो सकता है हमला
रिपब्लिकन नेताओं और सीनेट कमेटी ने मांग की है कि जिम्मेदार अधिकारियों को जवाबदेह ठहराया जाए और भविष्य में ऐसे हमलों को रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार किया जाए। रिपोर्ट ने चेतावनी दी है कि अगर सुधार नहीं हुए, तो ऐसा हमला दोबारा हो सकता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.