{"_id":"69ca915c0b9db8e20607e11a","slug":"mahan-air-aircraft-was-hit-by-the-us-in-an-airstrike-at-mashhad-airport-sources-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Asia Crisis: अमेरिकी हमले में ईरानी विमान क्षतिग्रस्त, मानवीय मिशन के तहत भारत के लिए भरने वाला था उड़ान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
West Asia Crisis: अमेरिकी हमले में ईरानी विमान क्षतिग्रस्त, मानवीय मिशन के तहत भारत के लिए भरने वाला था उड़ान
Mon, 30 Mar 2026 08:36 PM IST
Nirmal Kant
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान।
Published by: Nirmal Kant
Updated Mon, 30 Mar 2026 08:36 PM IST
सार
West Asia Crisis: पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ता जा रहा है। अमेरिका के राष्ट्रपति एक ओर ईरान से बातचीत का दावा कर रहे हैं। दूसरी ओर, आज एक अमेरिकी हमले में ईरान का एक विमान क्षतिग्रस्त हुआ। यह विमान दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाला था। पढ़िए रिपोर्ट-
विज्ञापन
महान एयर का विमान (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : महान एयर/आधिकारिक वेबसाइट
विस्तार
ईरान के मशहद हवाई अड्डे पर मौजूद महान एयर का एक विमान अमेरिकी हवाई हमले में क्षतिग्रस्त हो गया है। रिपोर्ट के अनुसार, यह विमान मानवीय सहायता मिशन के लिए नई दिल्ली आने वाला था, जहां से उसे राहत सामग्री ले जानी थी।
1 अप्रैल को नई दिल्ली पहुंचना था विमान
बताया जा रहा है कि यह विमान 1 अप्रैल सुबह 4:00 बजे पहुंचने वाला था। इस घटना के बाद देश में नागरिक उड्डयन की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। बता दें कि, महान एयर एक निजी स्वामित्व वाली ईरानी एयरलाइन है जो पश्चिम एशिया, मध्य एशिया, दक्षिण एशिया, दक्षिणपूर्व एशिया और पूर्वी एशिया के कई देशों में उड़ानें संचालित करती है।
आईडीएफ ने ईरानी मालवाहक विमानों को बनाया था निशाना
जंग की शुरुआत में ही इस्राइल के हमलों में मेहराबाद हवाई अड्डे पर करीब 16-17 यात्री और मालवाहक विमान नष्ट हो गए थे। इस्राइल ने दावा किया था कि ये विमान ईरान रिवॉल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) के थे और कुद्स फोर्स उनका इस्तेमाल आतंकियों को हथियार पहुंचाने के लिए करती थी। हालांकि, उपग्रह तस्वीरों में ये यात्री विमान दिखे थे। इस्राइल ने यह भी कहा था कि ईरान एयर और महान एयर जैसी वाणिज्यिक उड़ानों का इस्तेमाल रूस को यूक्रेन युद्ध के लिए हथियार पहुंचाने में किया गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: 'अगर जल्द समझौता नहीं हुआ, तो तबाह कर देंगे खर्ग द्वीप', अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को चेतावनी
विमान को भारत से ले जानी राहत सामग्री
क्षतिग्रस्त हुए विमान को भारत से दवाइयों सहित 11 टन मानवीय सहायता ईरान ले जानी थी। पहले की खेपों में भारतीय उड़ानों का इस्तेमाल नहीं किया गया था। ईरान के लिए भारत की पहली सहायता खेप 18 मार्च 2026 को भेजी गई थी। तब भारत ने कहा था कि यह सहायता दोनों देशों के बीच दोस्ती और सभ्यतागत संबंधों का प्रतीक है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन