फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Magnitude-7.0 earthquake in western turkey

तुर्की और ग्रीस में भूकंप के जोरदार झटके, छह की मौत और 202 घायल

Fri, 30 Oct 2020 07:05 PM IST
मुकेश कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तुर्की
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तुर्की Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 30 Oct 2020 07:05 PM IST
विज्ञापन
Magnitude-7.0 earthquake in western turkey
पश्चिमी तुर्की और ग्रीस में भूकंप के जोरदार झटके - फोटो : PTI

पश्चिमी तुर्की और ग्रीस में शुक्रवार को जोरदार भूकंप के झटके महसूस किए गए। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे (यूएसजीएस) के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.0 आंकी गई। भूकंप की वजह से इजमिर शहर में इमारतों और अन्य भवनों को काफी नुकसान पहुंचा है।

विज्ञापन


विज्ञापन



ताजा जानकारी के मुताबिक, भूकंप से इजमिर में अब तक छह लोगों की मौत हो गई है जबकि 202 घायल बताए जा रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री फहार्टिन कोका ने ट्वीट कर कहा है कि इजमिर शहर में 38 एम्बुलेंस, दो एम्बुलेंस हेलीकॉप्टर और 35 मेडिकल टीम बचाव का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूरोपियन-मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल सेंटर (ईएमएससी) ने कहा कि भूकंप की तीव्रता 6.9 थी। इसका केंद्र समोस के ग्रीक द्वीप से 13 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में था। वहीं, तुर्की के आपदा और आपातकालीन प्रबंधन प्रेसीडेंसी ने कहा कि भूकंप की तीव्रता 6.6 आंकी गई। इसका केंद्र 16.5 किलोमीटर (10.3 मील) की गहराई पर एजियन में केंद्रित था।


तुर्की के गृह मंत्री सुलेमान सोयलू का ट्वीट कर कहा, अब तक छह भवन विध्वंस नोटिस ovazmir Bornova और Bayraklı में प्राप्त हुए हैं। मामूली दरारें छोड़कर, उसाक, डेनिजली, मनीसा, बालिकेसिर, आयडिन और मुअला में जानमाल के नुकसान की कोई रिपोर्ट नहीं थी। हमारी टीम अपनी स्क्रीनिंग और क्षेत्र में हस्तक्षेप जारी रखी है।'
 


इजमिर शहर में सुनामी जैसे हालात

इजमिर मेयर तुनक सोयर ने सीएनएन तुर्क को बताया कि भूकंप में करीब 20 इमारतें ढह गई हैं। यह तुर्की का तीसरा सबसे बड़ा  शहर है। यहां करीब साढ़े 45 लाख की आबादी रहती है। वहीं, तुर्की के आंतरिक मंत्री ने ट्वीट कर बताया कि इजमिर शहर में छह इमारतों को नुकसान पहुंचा है। 

वहीं, ग्रीस में जहां भूकंप आया वहां की आबादी करीब 45 हजार की है। यह तटीय इलाका है। यह यहां का सबसे बड़ा भूकंप था। यहां काफी तबाही हुई है। जोरदार भूकंप की वजह से कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। तुर्की के इजमिर शहर में सुनामी की भी खबरें हैं। इस वीडियो में साफ दिख रहा है शहर में सुनामी से कितना नुकसान हुआ होगा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed