फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Luxury Bentley Mulsanne car stolen from London recovered in Karachi

Bentley Mulsanne: लंदन से चोरी हुई बेंटले मल्सैन कराची में हुई बरामद, तीन लाख डॉलर है कार की कीमत

Sun, 04 Sep 2022 09:51 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sun, 04 Sep 2022 09:51 PM IST
सार

'बेंटले मल्सैन' की चोरी के बारे में ब्रिटेन की खुफिया एजेंसी ने पाकिस्तानी अधिकारियों को बताया था कि कार कराची के रक्षा आवास प्राधिकरण (डीएचए) क्षेत्र के एक घर में पार्क है। इसकी पुष्टि सीमा शुल्क प्रवर्तन (सीसीई) ने भी की थी। 

विज्ञापन
Luxury Bentley Mulsanne car stolen from London recovered in Karachi
बेंटले मल्सैन

विस्तार

यूके में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, ब्रिटेन की राजधानी लंदन से चोरी हुई एक लक्जरी कार 'बेंटले मल्सैन' पाकिस्तान के शहर कराची से बरामद हुई है। स्थानीय मीडिया ने बताया कि गाड़ी छापेमारी के बाद बरामद की गई। गाड़ी ब्रिटेन से चुराकर पाकिस्तान से लाई गई थी। इस कार की कीमत  3,00,000 डॉलर बताई जा रही है। 

विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक, 'बेंटले मल्सैन' की चोरी के बारे में ब्रिटेन की खुफिया एजेंसी ने पाकिस्तानी अधिकारियों को बताया था कि कार कराची के रक्षा आवास प्राधिकरण (डीएचए) क्षेत्र के एक घर में पार्क है। इसकी पुष्टि सीमा शुल्क प्रवर्तन (सीसीई) ने भी की थी। ब्रिटेन की खुफिया एजेंसी की जानकारी के आधार पर पुलिस ने शनिवार को छापेमारी के बाद 'बेंटले मल्सैन' बरामद किया। 
विज्ञापन


फेडरल बोर्ड ऑफ रेवेन्यू (एफबीआर) कलेक्ट्रेट ऑफ कस्टम्स ने एक बयान में बताया कि ब्रिटेन की राष्ट्रीय एजेंसी से पता चला था कि एक ग्रे रंग की बेंटले मल्सैन जिसका VIN नंबर SCBBA63Y7FC001375 और इंजन नंबर CKB304693 है, लंदन से चोरी हो गई थी। उन्होंने यह भी बताया कि ब्रिटेन की खुफिया एजेंसी ने बताया था कि गाड़ी को कराची के एक घर में पार्क किया गया है। उन्होंने बताया कि इसके बाद कार्रवाई कर कार को बरामद किया गया और दो आरोपियों जमील शफी और नवीद बिलवानी को हिरासत में ले लिया गया है। उन्होंने ये भी बताया कि एक अन्य आरोपी नावेद यामीन अभी फरार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट्स के मुताबिक, कार कुछ समय पहले लंदन में चोरी हो गई थी। जिसके बाद इस कारनामे में शामिल लोगों ने पूर्वी यूरोपीय देश के एक शीर्ष राजनयिक के दस्तावेजों का इस्तेमाल करके कार को पाकिस्तान पहुंचा दिया। वहीं, अगर गाड़ी के बारे में बात करें तो ये इस ब्रांड की ये सबसे बड़ी और सबसे महंगी सेडान है। वहीं, इसकी कीमत 3,00,000 डॉलर (भारतीय करेंसी में 2,39,24,714 रुपये और पाकिस्तानी करेंसी में 6,57,90,000 रुपये) से ज्यादा है। सीमा शुल्क के अधिकारियों ने बताया कि इस कार का रजिस्ट्रेशन भी फर्जी है। वहीं इसकी तस्करी के कारण 30 करोड़ से ज्यादा की टैक्स चोरी की बात भी सीमा शुल्क की एफआईआर में दर्ज की गई है। फिलहाल मामले में अभी भी जांच जारी है। अधिकारी इस पूरे गैंग के मास्टर माइंड की तलाश में जुटे हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed