फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Luxembourg 'very important' partner for India: EAM Jaishankar

Luxembourg: जयशंकर ने लक्जमबर्ग के पीएम से की मुलाकात, AI-अंतरिक्ष समेत इन क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा

Tue, 06 Jan 2026 10:59 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लक्जमबर्ग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लक्जमबर्ग Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 06 Jan 2026 10:59 PM IST
सार

Luxembourg: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि भारत के लिए लक्जमबर्ग एक बहुत अहम साझेदार है और दोनों देश फिनटेक, अंतरिक्ष और एआई जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ा सकते हैं। फ्रांस और लक्जमबर्ग की छह दिवसीय यात्रा के दौरान उन्होंने लक्ज़मबर्ग के प्रधानमंत्री लुक फ्रीडन और उप प्रधानमंत्री जेवियर बेटल से मुलाकात कर वित्त, निवेश और तकनीक पर चर्चा की।

विज्ञापन
Luxembourg 'very important' partner for India: EAM Jaishankar
लुक फ्रीडन, एस जयशंकर - फोटो : एक्स/लुक फ्रीडन

विस्तार

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि भारत के लिए लक्जमबर्ग एक 'बहुत अहम' साझेदार है और दोनों देश फिनटेक, अंतरिक्ष और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) जैसे क्षेत्रों में आपसी सहयोग बढ़ा सकते हैं। जयशंकर ने यह बात मंगलवार को लक्जमबर्ग में कही।
विज्ञापन


जयशंकर इस समय फ्रांस और लक्जमबर्ग की छह दिवसीय यात्रा पर हैं। उन्होंने लक्जमबर्ग के प्रधानमंत्री लुक फ्रीडन से मुलाकात की और वित्त, निवेश और तकनीक जैसे क्षेत्रों में बढ़ते द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा की।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Bangladesh: 'जुलाई योद्धाओं' को कार्रवाई से बचाने की तैयारी में अंतरिम सरकार, अध्यादेश लाने पर हो रहा विचार
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने लक्जमबर्ग के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री जेवियर बेटल के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता भी की। इस बैठक की शुरुआत में जयशंकर ने कहा कि भारत लक्जमबर्ग को द्विपक्षीय स्तर पर और यूरोपीय संघ (ईयू) के भीतर भी एक बहुत अहम साझेदार मानता है, खासकर ऐसे समय में जब भारत-ईयू संबंध एक अहम दौर से गुजर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भारत-ईयू संबंधों को आकार देने में लक्जमबर्ग का प्रभाव और उसका समर्थन भारत के लिए बहुत कीमती है। विदेश मंत्री ने कहा कि दोनों देशों के बीच व्यापार पहले से ही मजबूत है। लेकिन इसके अलावा फिनटेक, अंतरिक्ष, डिजिटल क्षेत्र और एआई जैसे कई अहम विषयों पर और ज्यादा सहयोग की संभावना है।

प्रधानमंत्री लुक फ्रीडन से मुलाकात के दौरान जयशंकर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुभकामनाएं भी दीं। दोनों नेताओं ने वित्तीय सेवाओं, निवेश, तकनीक और नवाचार में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की।


ये भी पढ़ें: ग्रीनलैंड विवाद: ट्रंप के खिलाफ एकजुट हुए यूरोपीय नेता, संयुक्त बयान जारी कर कहा- द्वीप वहां के लोगों का है

जयशंकर ने भारत-ईयू संबंधों को मजबूत करने में लक्जमबर्ग के समर्थन के लिए प्रधानमंत्री फ्रीडन का धन्यवाद किया। वहीं, फ्रीडन ने कहा कि भारतीय विदेश मंत्री के साथ उनकी बातचीत अच्छी रही और इसमें द्विपक्षीय संबंधों और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा हुई।

जयशंकर ने लक्जमबर्ग के ग्रैंड ड्यूक गुइयोम से भी मुलाकात की। उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से शुभकामनाएं दीं और भारत के प्रति उनके सकारात्मक दृष्टिकोण और द्विपक्षीय साझेदारी को गहरा करने की भावना की सराहना की। लक्जमबर्ग की यात्रा के दौरान जयशंकर वहां रह रहे भारतीय समुदाय के सदस्यों से भी मुलाकात करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed