फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Lung and heart damage is cured after pass sometime, Austrian scientists revealed

समय बीतने के साथ ठीक हो जाता है फेफड़ों-हृदय को हुआ नुकसान, ऑस्ट्रिया के वैज्ञानिकों ने किया खुलासा

Sun, 13 Sep 2020 06:16 AM IST
Kuldeep Singh वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: Kuldeep Singh Updated Sun, 13 Sep 2020 06:16 AM IST
विज्ञापन
Lung and heart damage is cured after pass sometime, Austrian scientists revealed
heart - फोटो : अमर उजाला

कोरोना मरीजों को फेफड़ों और हृदय को नुकसान के कारण लंबे समय तक तकलीफ झेलनी पड़ती है लेकिन राहत की  बात है कि समय के साथ इसमें सुधार भी होता है। यूनिवर्सिटी क्लीनिक इन्सबर्क के वैज्ञानिकों ने यूरोपियन रेस्पिरेटरी इंटरनेशनल कांग्रेस में प्रकाशित अपने शोध में यह खुलासा किया गया है।

विज्ञापन


शोधकर्ताओं ने ऑस्ट्रिया के टायरोलिन इनके हॉटस्पॉट के 150 कोरोना मरीजों पर अध्ययन के बाद यह दावा किया है। वैज्ञानिकों ने ठीक हो चुके मरीजों को छठे,12वें, 24वें सप्ताह में स्वास्थ्य परीक्षण के लिए बुलाया। इस दौरान वैज्ञानिकों ने शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा रक्त में कार्बन डाइऑक्साइड फेफड़ों के काम करने की क्षमता जांचने के साथ सीटी स्कैन और हृदय की गति स्थिति जानने के लिए इकोकार्डियोग्राम किया था।
विज्ञापन


पहली बार के परीक्षण में आधे से ज्यादा लोगों में सांस संबंधी तकलीफ के साथ खांसी की शिकायत थी। सीटी स्कैन से 88 फेफड़ों को नुकसान पहुंचने पता चला था। 12वें सप्ताह में आने पर पता चला कि फेफड़ों को हुए नुकसान घटकर 56 फीसदी हो गया था। इसी तरह 48 मरीजों में हृदय संबंधी तकलीफ देखी गई लेकिन वह खतरनाक नहीं थी और समय के साथ उसमें भी सुधार देखा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed