फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Lufthansa Airlines Raises Salary for Pilots All You Need to Know

Lufthansa Airlines: हड़ताल के बाद बैकफुट पर लुफ्थांसा एयरलाइंस, पायलटों की वेतन वृद्धि पर बनी सहमति

Tue, 13 Sep 2022 10:09 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Tue, 13 Sep 2022 10:09 AM IST
सार

हड़ताल के कारण बीते दिनों लुफ्थांसा एयरलाइंस को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है। बीते दिनों हड़ताल के कारण एयर लाइन की 800 उड़ानें रद्द कर दी गई थीं, जिससे 1.30 लाख यात्री प्रभावित हुए थे।

विज्ञापन
Lufthansa Airlines Raises Salary for Pilots All You Need to Know
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Lufthansa Pilots Strike: जर्मनी में पायलटों की लगातार हड़ताल के बाद लुफ्थांसा एयरलाइंस बैकफुट पर आ गई है। उसने पायलट यूनियन की मांगो को मानते हुए लुफ्थांसा और लुफ्थांसा कार्गो में अपने पायलटों को इस साल 5.5 प्रतिशत वेतन वृद्धि देने की घोषणा की है। पायलट यूनियन ने इस पर सहमति व्यक्त की है।  

विज्ञापन


इसके बाद पायलटों को दो चरणों में 490 यूरो के अपने मूल मासिक वेतन में यह बढ़ी हुई वृद्धि मिलेगी। अधिकारियों ने बताया, यह वेतन वृद्धि एक अगस्त 2022 से 1 अप्रैल 2023 तक प्रभावी होगी। समझौते के तहत पायलट 30 जून, 2023 तक हड़ताल पर नहीं जा सकेंगे, जिससे कि उड़ानें बाधित हों। बता दें, बीते दिनों लुफ्थांसा एयरलाइंस के पायलट हड़ताल पर चले गए थे, जिससे एयरलाइंस को काफी नुकसान उठाना पड़ा था।
विज्ञापन


800 उड़ानें हुई थीं रद्द
लुफ्तांसा एयरलाइंस के पायलटों द्वारा दो सितंबर को हड़ताल की गई थी। इससे जर्मनी के साथ-साथ कई देशों की उड़ानों पर फर्क पड़ा था। दिल्ली एयरपोर्ट पर भी करीब 900 यात्री इससे प्रभावित हुए थे और जबरदस्त हंगामा किया था। पायलटों की इस हड़ताल के कारण बीते दिनों लुफ्थांसा एयरलाइंस को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है। बीते दिनों हड़ताल के कारण एयर लाइन की 800 उड़ानें रद्द कर दी गई थीं, जिससे 1.30 लाख यात्री प्रभावित हुए थे। इस हड़ताल के चलते दिल्ली एयरपोर्ट पर भी हंगामा हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन


सात से आठ सितंबर को होनी थी दूसरी हड़ताल
लुफ्थांसा एयरलाइंस के पायलटों द्वारा सात व आठ सितंबर को दूसरी हड़ताल का आह्वान किया गया था। इस हड़ताल के बाद भी कई उड़ानों के रद्द होने का खतरा मंडराने लगा था। हालांकि, बाद में यह हड़ताल वापस ले ली गई थी। बता दें, 5,000 से अधिक पायलटों ने 5.5% वेतन वृद्धि की मांग करने के साथ-साथ 2023 के लिए स्वचालित मुद्रास्फीति समायोजन की मांग की थी। पायलटों के संघ वेरिनिगंग कॉकपिट (वीसी) ने घोषणा की कि लुफ्थांसा के पायलट उड़ानों के लिए पूरे दिन की हड़ताल पर जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed