{"_id":"5c7fad6fbdec2214666d67c0","slug":"lowest-food-grain-production-in-north-korea-last-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तर कोरिया में पिछले साल हुआ इस दशक का सबसे कम खाद्यान्न उत्पादन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
उत्तर कोरिया में पिछले साल हुआ इस दशक का सबसे कम खाद्यान्न उत्पादन
Wed, 06 Mar 2019 05:30 PM IST
संदीप भट्ट
भाषा, सियोल
भाषा, सियोल
Published by: संदीप भट्ट
Updated Wed, 06 Mar 2019 05:30 PM IST
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र ने बुधवार को कहा कि उत्तर कोरिया में एक दशक से अधिक समय में पिछले साल सबसे कम खाद्यान्न उत्पादन हुआ। कृषि योग्य भूमि की कमी और अपर्याप्त खेती के साथ-साथ प्राकृतिक आपदाओं के कारण ऐसा हुआ।
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र ने 2019 के अपने आवश्यकता और प्राथमिकता आकलन में कहा कि उत्तर कोरिया में पिछले साल केवल 49 लाख 50 हजार टन खाद्यान्न का उत्पादन हुआ। यह 2019 में उत्तर कोरिया की जरूरतों के संयुक्त राष्ट्र के आकलन से पांच लाख टन कम है।
विज्ञापन