{"_id":"5ca480d1bdec2214114a3c97","slug":"lost-classified-documents-on-weapon-deals-between-israel-india-found-in-restaurant","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐसे मिले इस्रायल-भारत रक्षा सौदे के गुम हुए गोपनीय दस्तावेज","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ऐसे मिले इस्रायल-भारत रक्षा सौदे के गुम हुए गोपनीय दस्तावेज
Wed, 03 Apr 2019 03:31 PM IST
Shilpa Thakur
भाषा, यरूशलम
भाषा, यरूशलम
Published by: Shilpa Thakur
Updated Wed, 03 Apr 2019 03:31 PM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
इस्रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : File Photo
इस्रायल के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहाकार के नेतृत्व वाले एक प्रतिनिधिमंडल से भारत के साथ रक्षा सौदे के गोपनीय दस्तावेज खो गए थे। लेकिन ये दस्तावेज अब मिल गए हैं। एक रेस्तरांकर्मी की होशियारी के चलते ये कागजात उन्हें दोबारा वापस मिले हैं। बुधवार को एक मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
सलाहकार मेर बेन शब्बात, इस साल जनवरी में राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के कई सदस्यों के साथ भारत गए थे और वहां उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा भारतीय समकक्ष अजीत डोभाल से मुलाकात हुई थी।
स्थानीय दैनिक हारेत्ज के अनुसार शब्बात ने इस बैठक में दोनों देशों के बीच विभिन्न हथियार सौदों को लेकर चर्चा की थी।
इस्रायल अपने सैन्य उपक्रम द्वारा विकसित कई उन्नत साजो सामान भारत को बेचना चाहता है। इनमें टोही विमान, मानवरहित विमान, टैंक-भेदी प्रक्षेपास्त्र, तोप और रडार प्रणालियां शामिल हैं।
शब्बात के सहयोगी ने इस यात्रा से पहले भारत के साथ संभावित रक्षा सौदे से संबंधित कई दस्तावेजों का प्रिंट लिया था। ये कागज गोपनीय श्रेणी में रखे गए थे। यह प्रतिनिधिमंडल विमान में चढ़ने से पहले एक रेस्तरां में खाना खाने गया और उक्त सहयोगी से वे कागज वहीं छूट गए।
प्रतिनिधिमंडल के वहां से जाने के बाद एक रेस्तरांकर्मी को वे कागजात मिले और उसने एक मित्र को फोन किया जिसकी मां भारत में इस्रायली दूतावास में काम करती थीं।
रेस्तरांकर्मी का मित्र विमान से भारत पहुंचा और अपनी मां को वे दस्तावेज सौंप दिए। फिर उन्हें दूतावास के सुरक्षा अधिकारी को सौंप दिया गया।
परिषद की जांच में पाया गया कि कागजात खोने से इस्रायल की सुरक्षा को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। रिपोर्ट में कहा गया है कि शब्बात के सहयोगी को कागजात खोने का दोषी पाया गया और उसे चेतावनी दी गई।