{"_id":"613a9c7a6bc9537a6c014863","slug":"los-angeles-mandates-covid-19-vaccines-for-school-children","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका: लॉस एंजिल्स में स्कूली बच्चों को कोरोना का टीका अनिवार्य","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका: लॉस एंजिल्स में स्कूली बच्चों को कोरोना का टीका अनिवार्य
Fri, 10 Sep 2021 05:14 AM IST
Jeet Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लॉस एंजिल्स
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लॉस एंजिल्स
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 10 Sep 2021 05:14 AM IST
सार
बच्चों को कोरोना से बचाने के लिए एकमात्र उपाय तेजी से बच्चों को वैक्सीन लगाना है। आगामी कोरोना की लहरों से बच्चों की सबसे ज्यादा संक्रमित होने की आशंका जताई गई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका में भी कोरोना वायरस का कहर कम नहीं हुआ है। रोज नए केस आना और नए वैरिएंट का मिलना चिंता बढ़ा रहा है। बच्चों की कोरोना से रक्षा करने लिए लॉस एंजिल्स स्कूल बोर्ड के वोट पड़े, इसमें ये फैसला निकला कि 12 वर्ष और उससे अधिक उम्र के पात्र छात्रों के लिए कोविड19 वैक्सीन को अनिवार्य हो।
विज्ञापन
Los Angeles mandates Covid-19 vaccines for school children: AFP News Agency
— ANI (@ANI) September 9, 2021
अमेरिका में 20 सितंबर से लग सकती है बूस्टर डोज
फाइजर व बायोटेक द्वारा बनाई गई कोरोना वैक्सीन अमेरिका में लोगों को बूस्टर डोज के तौर पर दी जा सकती है। व्हाइट हाउस इसकी तैयारी में जुट गया है। सूत्रों के मुताबिक, कोविड-19 की बूस्टर डोज योजना इसी महीने से शुरू हो सकती है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रपति जो बाइडन 20 सितंबर को 100 मिलियन बूस्टर शॉट्स लांच कर सकते हैं, लेकिन फाइजर के अलावा अन्य वैक्सीन निर्माता कंपनियां इस मांग को पूरा नहीं कर पा रहीं हैं।
विज्ञापन
अभी तक केवल मॉडर्ना की ओर से बूस्टर शॉट्स के लिए आंकड़े जमा कराने शुरू किए गए हैं। कंपनी ने बताया कि शुक्रवार तक उसने पूरा डाटा उपलब्ध करा दिया था। सूत्रों की मानें तो फाइजर के बूस्टर शॉट के लिए विशेषज्ञों का एक पैनल 17 सितंबर को बैठक सकता है।
बूस्टर शॉट की मांग ज्यादा आपूर्ति कम
व्हाइट हाउस के मुख्य चिकित्सा सलाहकार डॉ. एंथोनी फौजी ने इंग्लिस चैनल को दिए गए साक्षात्कार में बताया कि 20 सितंबर तक मॉडर्ना की पूरी जानकारी उपलब्ध होना मुश्किल है, हो सकता है कि उसे कुछ और सप्ताह लग जाएं। उधर, जॉनसन एंड जॉनसन ने भी अभी तक बूस्टर शॉट के लिए आवेदन नहीं किया है। जबकि, पिछले सप्ताह बयान दिया था कि उसकी इस विषय पर एफडीए के साथ बात चल रही है।