{"_id":"5da19b268ebc3e016c13aa6a","slug":"los-angeles-california-wildfire-spreads-to-4-700-acres-forcing-evacuations-in-san-fernando-valley","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका: कैलिफोर्निया के जंगलों में लगी आग ले रही भयावह रूप, एक लाख लोगों ने छोड़ा घर","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका: कैलिफोर्निया के जंगलों में लगी आग ले रही भयावह रूप, एक लाख लोगों ने छोड़ा घर
Sat, 12 Oct 2019 02:51 PM IST
Nilesh Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Nilesh Kumar
Updated Sat, 12 Oct 2019 02:51 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
अमेरिका में कैलिफोर्निया के जंगलों में पिछले दो दिनों से लगी आग भयावह होती जा रही है। इस आग में हर घंटे करीब 800 एकड़ से ज्यादा इलाका प्रभावित हो रहा है और यह आग लॉस एजिल्स शहर से महज 30 किलोमीटर दूर रह गई है।
विज्ञापन
आग के कारण करीब एक लाख लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा है। अधिकारियों ने बताया कि अबतक सैन फर्नांडो वैली में 7542 एकड़ का इलाका जल चुका है। आग बुझाने में 1000 दमकल कर्मी लगाए गए हैं। हालांकि, शुक्रवार शाम तक पूरे इलाके की आग में से सिर्फ 13% आग पर ही काबू पाया जा सका है, लेकिन प्रयास तेज किए गए हैं।
विज्ञापन
बड़ी आपदा घोषित
तेज हवाओं के कारण आग तेजी से फैलती जा रही है और इसे सैडलरिज फायर नाम देते हुए बड़ी आपदा घोषित किया गया है। 30 से ज्यादा इमारतें इसकी चपेट में आ चुकी है, जबकि 20 हजार घर भी इसकी जद में आने वाले हैं। आग की शुरुआत सिलमर शहर से हुई थी और तेज हवाओं के कारण आग तेजी से फैलने लगी।
विज्ञापन
Trending Videos
हेलिकॉप्टर की मदद से बुझाने की कोशिश
लॉस एंजिल्स फायर डिपार्टमेंट के प्रमुख राफ तेराजस ने लोगों से घर छोड़ कर सुरक्षित जगह पर जाने की अपील की है। 1000 दमकल कर्मियों के अलावा आग बुझाने में हेलिकॉप्टर और विमानों की भी मदद ली जा रही है। इलाके में स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं, जबकि कुछ हाईवे और मेट्रो सेवाएं भी रोक दी गईं। आग के कारण बिजली आपूर्ति भी बुरी तरह प्रभावित हुई है।