फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Looking to kill Donald Trump: Top commander after Iran develops 1,650-km range cruise missile

ट्रंप को धमकी: ईरान का दावा- अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति को मारने के लिए बनाई क्रूज मिसाइल, कही ये बात

Sat, 25 Feb 2023 09:28 AM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Sat, 25 Feb 2023 09:28 AM IST
सार

2020 में अमेरिकी ड्रोन हमले में ईरान के तत्कालीन सैन्य कमांडर कासिम सुलेमानी की मौत हो गई थी। इसी का बदला लेने के लिए ईरान ने एक क्रूज मिसाइल विकसित की है। दावा है कि ये 1650 किलोमीटर दूर तक वार कर सकता है। 

विज्ञापन
Looking to kill Donald Trump: Top commander after Iran develops 1,650-km range cruise missile
ईरान से मिली डोनाल्ड ट्रंप को धमकी। - फोटो : Social Media

विस्तार

ईरान से बड़ी खबर आ रही है। यहां ईरान के टॉप कमांडर ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को जान से मारने की धमकी दी है। इसके लिए 1650 किलोमीटर दूर तक वार करने की क्षमता रखने वाली एक क्रूज मिसाइल तैयार करने का भी दावा किया है। शुक्रवार को ईरान के टॉप कमांडर अमीराली हाजीजादेह ने ट्रम्प को मारने की धमकी देते हुए कहा कि जल्द ही वो अपने कमांडर की हत्या का बदला लेंगे। रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच ईरान की इस धमकी ने पश्चिमी देशों और अमेरिका की चिंता बढ़ा दी है। बता दें कि 2020 में अमेरिकी ड्रोन हमले में ईरान के तत्कालीन सैन्य कमांडर कासिम सुलेमानी की मौत हो गई थी। इसके जवाबी कार्रवाई में ईरान ने अमेरिकी सेना पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किया था। 
विज्ञापन


और कमांडर ने क्या-क्या बोला? 
ईरान के रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स एयरोस्पेस फोर्स के प्रमुख अमीराली हाजीजादेह ने कहा कि शीर्ष कमांडर रहे कासिम सुलेमानी की मौत का बदला लेने के लिए ईरान तैयार है। एक स्टेट टीवी चैनल से बातचीत में अमीराली ने कहा, 'हम उस शख्स को मारने के लिए तैयार हैं, जिसके आदेश पर हमारे कमांडर सुलेमानी की हत्या की गई थी। हम अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को नहीं छोड़ेंगे। उन्हें मारना चाहते हैं।'
विज्ञापन


अमीराली ने आगे कहा, '1650 किलोमीटर की दूरी तक मारक क्षमता रखने वाली क्रूज मिसाइल को इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के मिसाइल शस्त्रागार में जोड़ा गया है।' उन्होंने कहा, '2020 में बेकसूर जवानों को मारने का उनका कोई ईरादा नहीं था, लेकिन जब उसने (अमेरिका) बगदाद में ड्रोन हमला किया और हमारे सैन्य कमांडर सुलेमानी की हत्या कर दी तो जवाबी कार्रवाई में हमें उनपर बैलिस्टिक मिसाइल दागना पड़ा।'
विज्ञापन
विज्ञापन




ईरान के टॉप कमांडर ने अपने इंटरव्यू में कहा, 'अल्लाह ने चाहा तो हम ट्रम्प को मारेंगे। सुलेमानी को मारने का आदेश जारी करने वाले सैन्य कमांडरों को मार दिया जाना चाहिए।' इसके पहले ईरान के कई नेता सुलेमानी की हत्या का बदला लेने की बात कह चुके हैं। 


ईरान की बढ़ती ताकतों से पश्विमी देशों में हलचल तेज
रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच ईरान ने अपने मिसाइल कार्यक्रमों का विस्तार किया है। तेहरान का कहना है कि यह विस्तार कार्यक्रम विशुद्ध रूप से रक्षात्मक और निवारक प्रकृति है। हालांकि, ईरान के इस कदम से पश्चिमी देशों में हलचल तेज हो गई है। 

रूस को ड्रोन और मिसाइल देने के सवाल पर ईरान ने कहा कि यूक्रेन से युद्ध शुरू होने से पहले ही मास्को को ड्रोन की आपूर्ति की गई थी। कहा जाता है कि इन्हीं ड्रोन का इस्तेमाल रूस ने यूक्रेन के बिजली स्टेशनों और नागरिक बुनियादी ढांचों को निशाना बनाने के लिए किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed