{"_id":"5c3aab7bbdec2273a25620ab","slug":"longest-shutdown-in-us-history-people-sell-households-to-survive","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रंप प्रशासन में लगा शटडाउन अमेरिकी इतिहास में सबसे लंबा, लोगों को बेचना पड़ रहा घर का सामान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ट्रंप प्रशासन में लगा शटडाउन अमेरिकी इतिहास में सबसे लंबा, लोगों को बेचना पड़ रहा घर का सामान
Sun, 13 Jan 2019 08:37 AM IST
Shilpa Thakur
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shilpa Thakur
Updated Sun, 13 Jan 2019 08:37 AM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
shutdown
- फोटो : Scoopnest
अमेरिका में लगे शटडाउन ने इस शनिवार को अपने 22 दिन पूरे कर लिए हैं। ये अमेरिकी इतिहास में अब तक लगे शटडाउन में सबसे लंबा है। लोगों की बचत खत्म हो रही है। कई लोग खर्चा चलाने के लिए घर का सामान बेच रहे हैं। लोग फेसबुक पर सामान बेचने के विज्ञापन दे रहे हैं।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
एक फेडेरल कर्मचारी ने वाशिंगटन में अपनी 2012 की एवेंजर गाड़ी बेचने के लिए विज्ञापन दिया है। वह चाहता है कि उसकी गाड़ी बिक जाए ताकि वह आने वाले बिलों को भर सके। ऐसे ही वर्जीनिया में एक अन्य कर्मचाकी अपना टीवी बेच रहा है। उसका कहना है कि वह सरकारी शटडाउन का हिस्सा है और जीवित रहने के लिए उसे पैसों की जरूरत है। इसी कारण अपना टीवी बेच रहा है।
लोग सस्ते दाम में अपना सामान बेचने को मजबूर हैं। हालात ऐसे हैं कि लोग अपनी जैकेट और बच्चों की गाड़ी तक बेचने को मजबूर हैं। करीब 8 लाख कर्मचारी या तो बिना सैलरी के घर पर बैठे हैं या फिर बिना सैलरी के काम करने को मजबूर हैं। शटडाउन खत्म करने में गतिरोध उस वक्त और बढ़ गया जब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने डेमोक्रेट नेताओं से बातचीत बीच में ही छोड़ दी और बाय-बाय कहकर वहां से चले गए।
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप अमेरिका-मैक्सिको सीमा पर दीवार बनाने की अपनी मांग पर अड़े हैं। उन्होंने कई बार ये भी कहा है कि वह राष्ट्रीय आपातकाल घोषित कर देंगे और रक्षा विभाग के लिए आवंटित पैसे में से जो बचा है, उससे दीवार का निर्माण कराएंगे।
बता दें सीमा की सुरक्षा के लिए सरकार इस दीवार को बनाना चाहती है। इसके लिए ट्रंप प्रशासन ने 5 बिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग 35,000 करोड़ रुपये) का बजट दिया था, जो पास नहीं हुआ। जिसके बाद सरकार को शटडाउन का सामना करना पड़ रहा है।
इससे पहले साल 1995 में पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के पहले कार्यकाल में 21 दिनों का शटडाउन लगा था। उस वक्त उनका रिपब्लिकन कांग्रेस के साथ टकराव था। जो मेडिकेयर और मेडिकेट की फंडिंग में कटौती करना चाहती थी। अभी तक कुछ नहीं कहा जा सकता कि ये शटडाउन कितना लंबा चलेगा।