फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Long-lost cousins from India, Pakistan reunite after 76 years in Kartarpur

Reunion: भारत-पाकिस्तान बंटवारे के दौरान बिछड़े भाई-बहन 76 साल बाद फिर मिले, करतापुर कॉरिडोर में हुई मुलाकात

Mon, 23 Oct 2023 06:00 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 23 Oct 2023 06:00 PM IST
सार

Reunion: इस्माइल और कौर के परिवार विभाजन से पहले जालंधर जिले के शाहकोट शहर में रह रहे थे, दंगों ने उन्हें अलग कर दिया था। एक पाकिस्तानी पंजाबी यूट्यूब चैनल ने इस्माइल की कहानी पोस्ट की, जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया के एक सरदार मिशन सिंह ने उससे संपर्क किया और उसे भारत में अपने लापता परिवार के सदस्यों के बारे में सूचित किया।

विज्ञापन
Long-lost cousins from India, Pakistan reunite after 76 years in Kartarpur
76 साल बाद मिले भाई बहन मोहम्मद इस्माइल और सुरिंदर कौर। - फोटो : Social Media

विस्तार

विभाजन के दौरान 76 साल पहले अलग हुए भाई-बहन ऐतिहासिक करतारपुर कॉरिडोर में फिर से मिले। मोहम्मद इस्माइल और उनकी चचेरी बहन सुरिंदर कौर (दोनों 80 वर्ष से अधिक के हैं) पाकिस्तान और भारत के अपने-अपने शहरों से करतारपुर स्थित गुरुद्वारा दरबार साहिब पहुंचे और रविवार को उनका भावनात्मक पुनर्मिलन हुआ।

विज्ञापन


इवैक्यूट्रस्ट प्रॉपर्टी बोर्ड (ईटीपीबी) के एक अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि करतारपुर साहिब के प्रशासन ने दोनों भाई-बहन को पुनर्मिलन की सुविधा प्रदान की और उन्हें मिठाई और लंगर खिलाया। इस्माइल लाहौर से करीब 200 किलोमीटर दूर पंजाब के साहीवाल जिले के रहने वाले हैं और कौर जालंधर की रहने वाली हैं।
विज्ञापन


इस्माइल और कौर के परिवार विभाजन से पहले जालंधर जिले के शाहकोट शहर में रह रहे थे, दंगों ने उन्हें अलग कर दिया था। एक पाकिस्तानी पंजाबी यूट्यूब चैनल ने इस्माइल की कहानी पोस्ट की, जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया के एक सरदार मिशन सिंह ने उससे संपर्क किया और उसे भारत में अपने लापता परिवार के सदस्यों के बारे में सूचित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंह ने इस्माइल को कौर का टेलीफोन नंबर दिया जिसके बाद दोनों चचेरे भाइयों ने बात की और करतारपुर गलियारे के माध्यम से गुरुद्वारा दरबार साहिब में मिलने का फैसला किया। उनके पुनर्मिलन के दौरान भावनात्मक दृश्य देखे गए।


कौर और भारत से आए उनके परिवार के सदस्यों ने भी धार्मिक अनुष्ठान किए। करतारपुर गलियारा पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में गुरुद्वारा दरबार साहिब को भारत के पंजाब राज्य के गुरदासपुर जिले में डेरा बाबा नानक गुरुद्वारे से जोड़ता है। भारतीय सिख तीर्थयात्री चार किमी लंबे गलियारे तक पहुंच सकते हैं और बिना वीजा के दरबार साहिब की यात्रा कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed