फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   London: Two groups clash in anti-racist demonstrations, black protesters carry white injured man safely on shoulder

लंदन: हिंसक प्रदर्शन में घायल श्वेत शख्स को कंधे पर सुरक्षित ले गया अश्वेत प्रदर्शनकारी, वायरल हुई तस्वीर

Tue, 16 Jun 2020 01:10 AM IST
श्रीधर मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Tue, 16 Jun 2020 01:10 AM IST
विज्ञापन
London: Two groups clash in anti-racist demonstrations, black protesters carry white injured man safely on shoulder
लंदन नस्लवाद विरोधी प्रदर्शन - फोटो : REUTERS

एक तस्वीर इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। यह तस्वीर लंदन में हुए प्रदर्शन की है, जहां एक अश्वेत व्यक्ति एक घायल श्वेत शख्स को अपने कंधों पर उठाकर सुरक्षित जगह की ओर ले जा रहा है। इस तस्वीर को अंतरराष्ट्रीय न्यूज एजेंसी 'रॉयटर्स' के पत्रकार डायलन मार्टिनेज ने अपने कैमरे में कैद किया है। 

विज्ञापन


असल में यह पूरा वाक्या तब शुरू हुआ, जब अचानक से एक आवाज डायलन के कानों में पड़ी। वो पीछे पलट कर देखते हैं, जहां एक आदमी भीड़ में कह रहा है, "ये वो काम नहीं है जो हम करते हैं।" डायलन के मुताबिक एक अश्वेत आदमी अपने कंधे पर घायल श्वेत व्यक्ति को लिए तेजी से सुरक्षित जगह की तरफ बढ़ा चला जाता है।
विज्ञापन


दरअसल, शनिवार को लंदन में नस्लवाद विरोधी प्रदर्शनों के दौरान दो गुटों में झड़प हो गई थी। यहां नस्लवाद विरोधी और दक्षिणपंथी प्रदर्शनकारी आपस में भिड़ गए थे। इस हिंसक झड़प में एक श्वेत व्यक्ति घायल हो गया, जिसके बाद उसे अश्वेत प्रदर्शनकारी फायरमैन स्टाइल में अपने कंधों पर उठाकर ले जाता दिखाई दिया। यह तस्वीर लंदन समेत कई जगहों पर तेजी से वायरल हुई। इसके अलावा लंदन के ज्यादातर मीडिया संस्थानों ने इस तस्वीर को अपने बुलेटिन में दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मार्टिनेज इस प्रदर्शन को कवर कर रहे थे। वे सेंट्रल लंदन में वाटरलू ब्रिज के पास हुई इस घटना को याद करते हुए कहते हैं, "मैंने एक झड़प और किसी को जमीन पर गिरते हुए देखा, दो आदमी भीड़ के बीचों-बीच से निकलते हुए दिखाई देते हैं।" 

वो बताते हैं, “भीड़ ठीक मेरे सामने से निकल रही थी। मैं सही समय पर सही जगह पर था, और उस दृष्टिकोण से अविश्वसनीय रूप से भाग्यशाली था। वह मेरी ओर तेजी से चलते हुए आया। ”


मार्टिनेज ने बताया कि जिस व्यक्ति को ले जाया जा रहा था, उसके चेहरे पर चोटें थीं। घटनास्थल पर मौजूद रॉयटर्स के पत्रकार ने कहा कि उसे नस्लवाद विरोधी प्रदर्शनकारियों के साथ झड़प में पीटा गया था। इस दौरान कुछ लोग चिल्ला रहे थे कि हमला करने वाला पीड़ित दक्षिणपंथी ग्रुप का सदस्य था। हालांकि, इस दौरान वहां मौजूद पत्रकार पीड़ित व्यक्ति या उसके राजनीतिक झुकाव की पहचान नहीं कर सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed