ब्रिटेन में 'बछ बारस': लंदन में ऋषि सुनक व अक्षता मूर्ति ने की 'गौ पूजा', वायरल हुआ वीडियो
सुनक दंपती ने जन्माष्टमी पर भगवान कृष्ण की पूजा के फोटो इंस्टाग्राम पर साझा किए थे, लेकिन दो दिन पूर्व मनाए गए 'बछ बारस' पर गाय की पूजा का वीडियो उनके एक समर्थक ने ट्विटर पर साझा किया है। बछ बारस का पर्व 23 अगस्त को मनाया गया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ब्रिटिश पीएम पद की दौड़ में अग्रणी ऋषि सुनक और उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति ने जन्माष्टमी मनाने के बाद बछ बारस पर गौ पूजा की। इसका वीडियो सोशल वीडियो में वायरल हो रहा है। इसके साथ ही सनातन धर्म व संस्कृति की विशेषताओं की चर्चा हो रही है।
सुनक दंपती ने जन्माष्टमी पर भगवान कृष्ण की पूजा के फोटो इंस्टाग्राम पर साझा किए थे, लेकिन दो दिन पूर्व मनाए गए 'बछ बारस' पर गाय की पूजा का वीडियो उनके एक समर्थक ने ट्विटर पर साझा किया है। बछ बारस का पर्व 23 अगस्त को मनाया गया था। इस मौके पर गाय व बछड़े की पूजा कर मन्नत मांगी जाती है। भारत में यह पर्व बड़े पैमाने पर मनाया जाता है।
ब्रिटेन के पूर्व वित्त मंत्री ऋषि सुनक, बोरिस जॉनसन की जगह ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बनने की दौड़ में शामिल दो प्रमुख प्रत्याशियों में से एक हैं। उनका मुकाबला ब्रिटेन की विदेश मंत्री लिज ट्रस से है, जो उनके मुकाबले कुछ भारी बताई जा रही है। सत्तारूढ़ कंजरवेटिव पार्टी 5 सितंबर को अंतिम रूप से नए नेता का चुनाव करेगी, इससे सुनक की भी किस्मत का फैसला हो जाएगा। बता दें, उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति भारत की अग्रणी सॉफ्टवेयर कंपनी इंफोसिस के संस्थापक नारायण मूर्ति की बेटी हैं।
मैरन सेवतहाल ने साझा किया वीडियो, देखें
मैरन सेवतहाल ने सुनक दंपती की गौ पूजा का वीडियो सोशल मीडियो में साझा किया है। इसके साथ मैरन ने लिखा, ब्रिटेन के संभावित पीएम ऋषि सुनक और उनकी पत्नी ने यूके में गौ माता की पूजा की। यह दर्शाता है कि भारत विश्व मंच पर छा रहा है। हमें अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने में अब कोई शर्म नहीं है। जय सनातन धर्म।'
Rishi Sunak (potential PM of UK) and his wife doing Gau Mata Pooja in the UK. This strongly shows that India has 'arrived' on the world stage and we are no longer embarrassed or ashamed to display our rich cultural heritage. Jai Sanatan Dharam. #rishisunak #gaumata #dharma pic.twitter.com/jE8xtrtO68
— Mairan Sewtahal (@Mairansewtahal) August 20, 2022
वीडियो में सुनक को पत्नी अक्षता के बाजू में खड़ी गाय के सामने आरती करते हुए देखा जा सकता है। ब्रिटेन के पूर्व वित्त मंत्री सुनक को गाय को पवित्र जल अर्पित करते देखा जा सकता है। इसके बाद सुनक दंपती के पास खड़े पुजारी एक दीया सौंपते हैं और मंत्रोच्चार के बीच वे गौ माता का आशीर्वाद लेते हैं।