{"_id":"6148b5ef8ebc3e976a2b3989","slug":"london-home-where-tagore-worked-on-gitanjali-translation-for-sale","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंदन: बिकने वाला है वह भवन जिसमें रहे थे रवींद्रनाथ टैगोर, इस वजह से है खास ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
लंदन: बिकने वाला है वह भवन जिसमें रहे थे रवींद्रनाथ टैगोर, इस वजह से है खास
Mon, 20 Sep 2021 10:31 PM IST
Amit Mandal
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: Amit Mandal
Updated Mon, 20 Sep 2021 10:31 PM IST
सार
टैगोर उत्तरी लंदन के हैम्पस्टीड हीथ स्थित ब्लू प्लाक के इस मकान में कुछ महीने के लिए रहे थे और गीतांजलि का अनुवाद किया था।
विज्ञापन
रवींद्रनाथ टैगोर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लंदन का वह मशहूर आवास बिकने को तैयार है जिसमें कभी रवींद्रनाथ टैगोर कुछ समय के लिए रहे थे। यहीं पर टैगोर ने गीतांजलि का अनुवाद भी किया था। टैगोर ने 1912 में अपने ब्रिटिश दौरे के दौरान इस मकान में निवास किया था।
विज्ञापन
टैगोर उत्तरी लंदन के हैम्पस्टीड हीथ स्थित ब्लू प्लाक के इस मकान में कुछ महीने के लिए रहे थे और गीतांजलि का अनुवाद किया था।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने साल 2015 में अपने लंदन दौरे के दौरान राज्य सरकार द्वारा रवींद्रनाथ टैगोर के आवास को खरीदने की इच्छा जताई थी। भारत के ऐतिहासिक महत्व को दर्शाने वाली इस भवन की कीमत 2,699,500 डॉलर (27.3 करोड़ रुपये) तय की गई है।
विज्ञापन
साल 2015 में लंदन की अपनी पहली यात्रा के दौरान, प. बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा था कि मेरी सरकार उस घर को खरीदने की इच्छुक है जहां टैगोर रहा करते थे। टैगोर हमारा गौरव हैं। यह एक निजी संपत्ति है, इसलिए मैंने उच्चायुक्त (उस समय रंजन मथाई) से कहा है कि क्या हम कोई सौदा कर सकते हैं।
विज्ञापन
बता दें कि इस मकान पर पहले से ही नीले रंग की एक पट्टिका लगी हुई है जिस पर लिखा है कि यहां भारत के प्रसिद्ध कवि रवींद्रनाथ टैगोर रहा करते थे। इस नीले रंग की प्लेट को लंदन कंट्री काउंसिल द्वारा लगाया गया था। हालांकि अब इसकी जिम्मेदारी इंग्लिश हेरिटेज ट्रस्ट के पास है।
संपत्तियों की खरीद-बिक्री के व्यवसाय से जुड़ी कंपनी ‘गोल्डस्मिट एंड हॉलैंड’ के निदेशक फिलिप ग्रीन ने कहा कि हम बिक्री के व्यवसाय में हैं और हमारे दृष्टिकोण से हमारे ग्राहक को उनके मनमाफिक मूल्य मिलने और ब्रिटिश कानून के तहत सभी आवश्यकताओं को पूरा करने पर सभी प्रस्तावों का स्वागत है।
उन्होंने कहा कि लंदन के एक शानदार इलाके में यह एक खास मकान है और हमें बिक्री प्रक्रिया को संभालने का सौभाग्य मिला है। इस इमारत के ऐतिहासिक महत्व को पहचाना गया और हेथ के सुंदर दृश्यों के कारण लोग इसमें दिलचस्पी दिखा रहे हैं।
इस मकान की बिक्री के लिए ब्योरा ऑनलाइन उपलब्ध कराया गया है। लंदन में भारतीय उच्चायोग ने कहा कि उसे पश्चिम बंगाल सरकार के इस संपत्ति में दिलचस्पी दिखाने के बारे में कोई जानकारी नहीं है।