{"_id":"5c8d52cebdec221431496541","slug":"lok-sabha-election-2019-craze-in-britain-bjp-and-congress-rally","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव का खुमार ब्रिटेन पहुंचा, भाजपा और कांग्रेस ने निकाली कार रैली","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
लोकसभा चुनाव का खुमार ब्रिटेन पहुंचा, भाजपा और कांग्रेस ने निकाली कार रैली
Sun, 17 Mar 2019 01:17 AM IST
गौरव द्विवेदी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Sun, 17 Mar 2019 01:17 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
भारत में हो रहे लोकसभा चुनाव का खुमार ब्रिटेन पहुंच गया है। भाजपा और कांग्रेस की ओवरसीज इकाइयों ने यहां रहने वाले भारतीय समुदाय का समर्थन हासिल करने के लिए अलग-अलग कार रैली निकाली। ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ बीजेपी (ऑफबीजेपी) कार रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें यूरोपियन रेसिंग चैंपियन अद्यैत देवधर भी शामिल हुए। भाजपा और पीएम मोदी के समर्थन के लिए लंदन, बर्मिंघम, लीसेस्टर, मैनचेस्टर, एडिनबर्ग और न्यूकैस्टले की सड़कों पर सैकड़ों कारें निकलीं।
विज्ञापन
ऑफबीजेपी के अध्यक्ष कुलदीप शेखावट ने बताया कि ब्रिटेन में करीब 10000 एनआरआई रहते हैं जोकि किसी न किसी तरह से दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के चुनाव में शामिल हैं। हमारा मकसद चुनाव में पूर्ण बहुमत हासिल करने के लिए टीम मोदी की मदद करना है। भारतीय समुदाय के बीच संदेश पहुंचाने के लिए यह पहला बड़ा प्रयास था। रैली में शामिल लोगों को नमो टीशर्ट और भाजपा का झंडा दिया गया।
विज्ञापन
वहीं कांग्रेस की इंडियन ओवरसीज कांग्रेस (आईओसी) ने वेस्ट लंदन से कार रैली निकाली जोकि बर्मिंघम, कोवेन्ट्री और स्लाव होते हुए साउथ-वेस्ट लंदन में खत्म हुई। आईओसी के प्रमुख कमलप्रीत सिंह धालीवाल ने रैली का नेतृत्व किया। आईओसी ने पहले उम्मीद जताई थी कि इस रैली को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी संबोधित करेंगी लेकिन पिछले हफ्ते चुनाव आयोग द्वारा चुनाव तिथियों का एलान होने के चलते इस योजना में बदलाव कर दिया गया। हमारे अभियान की थीम कांग्रेस को दोबारा सत्ता में लाकर भारतीय गौरव को वापस लाना है।
विज्ञापन