फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Live: PM Narendra Modi address indian community in France will met with edouard philippe

पेरिस में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी- हमने पांच साल में कई नामुमकिन 'गोल' किए

Fri, 23 Aug 2019 09:55 PM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Sneha Baluni Updated Fri, 23 Aug 2019 09:55 PM IST
विज्ञापन
Live: PM Narendra Modi address indian community in France will met with edouard philippe
नरेंद्र मोदी - फोटो : Twitter
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फ्रांस दौरे का आज दूसरा दिन है। वह फ्रांस में मौजूद भारतीय समुदाय के बीच पहुंचे। जैसे ही वह पेरिस में स्थित यूनेस्को कार्यालय में पहुंचे वहां मौजूद लोगों ने मोदी-मोदी के नारे लगाने शुरू कर दिए। लोगों को संबोधित करने से पहले उन्होने 1950 व 1960 के दशकों में एयर इंडिया के दो विमान हादसों में मारे गए पीड़ितों की याद में बनाए गए एक स्मारक स्थल का उद्घाटन किया। इससे पहले उन्होंने फ्रांस के प्रधानमंत्री एडवर्ड चार्ल्स फिलिप से मुलाकात की।
विज्ञापन


विज्ञापन

क्या-क्या कहा 
 

  • भारत आज स्टार्टअप की दुनिया में बहुत आगे बढ़ रहा है। आप लोगों का भारत से रिश्ता मिट्टी का है। चुनौतियों का सामना बातों से नहीं ठोस कार्रवाई से करते हैं। फ्रांस में जल्द गणपति बप्पा मोरया की गूंज सुनवाई देगी। सोलर से लेकर स्पेस इंफ्रा तक भारत और फ्रांस साथ हैं। इंफ्रा से मेरा मतलब IN-इंडिया और  FRA- फ्रांस से है। डिजिटल से लेकर सोलर तक भारत-फ्रांस साथ हैं।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • लोकतंत्र के मूल्यों को बचाने में भारत-फ्रांस एकजुट हैं। हमने फासीवाद, उग्रवाद का सामना फ्रांस में भी किया है। भारत फ्रांस के संबंध दिनोंदिन मजबूत हो रहे हैं। भारत और फ्रांस एक दूसरे के लिए लड़े भी हैं और जिए भी हैं। भारत और फ्रांस की दोस्ती ठोस आदर्शों पर बनी है।
  • कंधे से कंधा मिलाकर दुश्मन से लड़े हैं भारत और फ्रांस। यही वो धरती है जहां प्रथम विश्व युद्ध में 9000 भारतीय सैनिकों ने फ्रांस के सैनिकों के साथ मानवता के पक्ष में लड़ते हुए अपने प्राणों की आहुति दे दी।
  • नए भारत में थकने और रुकने का नाम ही नहीं है। पिछले 60 सालों में इस संसद सत्र में सबसे ज्यादा काम हुआ। यह इसलिए हुआ क्योंकि देशवासियों ने इसपर ठप्पा लगाया। सात सितंबर को हम सभी का चंद्रयान चांद पर उतरने वाला है। इस उपलब्धि के बाद भारत चांद पर उतरने वाला दुनिया का चौथा देश बन जाएगा।
  • गांधी और बुद्ध के देश में अस्थाई की कोई व्यवस्था नहीं है। मोदी ने अनुच्छेद 370 को निष्प्रभावी बनाने की तरफ इशारा करते हुये कहा  कि देश को अस्थाई व्यवस्था से निकालने में 70 साल लग गए। मुझे समझ नहीं आता कि इस बात पर हंसा जाए या रोया जाए,जो भी हो पर देश अब स्थायी व्यवस्था के साथ चल पड़ा है। 

  • पूरी दुनिया में एक तय समय में सबसे ज्यादा बैंक अकाउंट अगर किसी देश में खुले हैं, तो वो भारत है। पूरी दुनिया की अगर आज सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा की स्कीम किसी देश में चल रही है, तो उस देश का नाम भारत है:आज नए भारत में भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद, परिवारवाद, जनता के पैसे की लूट, आतंकवाद पर जिस तरह लगाम कसी जा रही है वैसा पहले कभी नहीं हुआ।
  • हम वहीं जाते हैं जहां सही जगह होती है। नई सरकार को बने हुए अभी केवल 75 दिन हुए हैं। 100 दिन भी नहीं हुए इसके बावजूद हमने कई कड़े फैसले लिए हैं। हमने तीन तलाक को खत्म किया। कोई माने या न माने, कोई लिखे या न लिखे, कोई बोले या न बोले, कोई बोल पाए या न बोल पाए लेकिन इन करोड़ों बेटियों का आर्शिवाद आने वाली सदियों तक भारत का भला करने वाला है।
  • पिछले पांच सालों में भारत में ढेर सारे सकारात्मक बदलाव हुए हैं। फ्रांस में लोग गोल का महत्व अच्छी तरह से समझते हैं। हमने पिछले पांच सालों में नामुमकिन माने जाने वाले कई गोल किए हैं। हमने रिकॉर्ड बैंक खाते खोले हैं। भारत का फोकस ईज ऑफ डुइंग और इज ऑफ लिवंग पर है।
  • चार साल पहले जब मैं फ्रांस आया था तो मैंने एक वादा किया था। आपलोगों को बेशक याद नहीं होगा पर मुझे याद है। हमारे देश में नेताओं को वादा भूलने की आदत है। लेकिन मैं वादा भूलने वाली बिरादरी से नहीं हूं। भारत तेज गति से विकास के रास्ते पर चल रहा है। भारत की जनता ने हमें एक बार फइर देश की सेवा करने का मौका दिया है। नया भारत आशाओं-आकांक्षाओं के सफर पर है।
  • भारत और फ्रांस की मित्रता अटूट है। ये मित्रता से कहीं आगे है। ये वर्षों पुरानी है। ऐसा कोई वैश्विक मंच नहीं होगा जहां भारत और फ्रांस ने एक-दूसरे का समर्थन न किया हो और साथ काम न किया हो। यह दोस्ती नई नहीं है।
  • विमान का मलबा खोजने के लिए फ्रांस ने दिन-रात एक कर दिया था। मैं भारत की तरफ से फ्रांस को आभार व्यक्त करता हूं। इन दिनों पेरिस राम में रम गया है। बापू की रग-रग में रामभक्ति थी।
  • भारत और फ्रांस के बीच संबंध सैकड़ों साल पुराना है। हमारी दोस्ती किसी स्वार्थ पर नहीं, बल्कि ‘लिबर्टी, इक्वैलिटी और फ्रेटरनिटी के ठोस आदर्शों पर टिकी है। 
  • जब भारत या फ्रांस को कोई उपलब्धि प्राप्त होती है तो हम एक दूसरे के लिए खुश होते हैं। भारत में फ्रांस की फुटबॉल टीम के समर्थकों की संख्या शायद जितनी फ्रांस में नही होगी, उससे ज्यादा भारत में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed