फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Lithuania: All countries should isolate nations aiding terror said venkaiah naidu

लिथुआनिया: उपराष्ट्रपति नायडू ने कहा- आंतकवाद को पालने वाले को करना होगा अलग-थलग

Sun, 18 Aug 2019 02:56 PM IST
Trainee Trainee वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Trainee Trainee Updated Sun, 18 Aug 2019 02:56 PM IST
विज्ञापन
Lithuania: All countries should isolate nations aiding terror said venkaiah naidu
उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू - फोटो : ANI

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने लिथुआनिया में बोलते हुए कहा कि सभी देशों को आतंकवाद रोकने के लिए मिलकर प्रयास करने होंगे और साथ ही उन राष्ट्रों को अलग-थलग कर देना चाहिए जो आंतकवाद को समर्थन और सहायता प्रदान करते हैं। 

विज्ञापन


लिथुआनिया के राष्ट्रपति गीतानस नोसदा के साथ शनिवार को उन्होंने एक संवादाता सम्मेलन में कहा कि आज विश्व में आतंकवाद सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक है। सभी राष्ट्रों को एक साथ आकर आतंकवाद के विरूद्ध अपने सामूहिक प्रयासों को तेज करना होगा और साथ ही आतंकवाद को खत्म करने के लिए कदम उठाना चाहिए। 
विज्ञापन


साथ ही उन राष्ट्रों को अलग-थलग करना चाहिए जो आतंकवाद को पालते हैं। उन्होंने इस बात की भी जानकारी दी की कि भारत सरकार ने ई-वीजा की सुविधा लिथुआनिया के लोगों के लिए भी बढ़ा दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत में आर्थिक अवसरों का लाभ उठाने के लिए लिथुआनिया के कारोबारियों से आग्रह करते हुए, उप राष्ट्रपति ने कहा कि हम लिथुआनिया के साथ अपने ऊर्जा परिवर्तन भागीदार के रूप में भी खुश होंगे क्योंकि भारत 2022 तक सौर ऊर्जा से 100 गीगावॉट उत्पन्न करने की योजना बना रहा है।

दोनों देशों ने सांस्कृतिक, कृषि क्षेत्र और कानूनी सहयोग के लिए तीन सहमति ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए। भारत की तरफ से वेंकैया नायडू और लिथुआनिया की तरफ से नोसदा से ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किया। 

नायडू लिथुआनिया, लताविया और एस्टोनिया के यात्रा पर हैं। वह अपनी यात्रा के पहले चरण में शनिवार को लिथुआनिया पहुंचे। उपराष्ट्रपति को देश के विदेश मंत्री लिनास लिंकेविसियस और भारत के राजदूत त्सांग नामग्याल और अन्य लोगों द्वारा स्वागत किया गया। 

नायडू लिथुआनिया के राष्ट्रपति भवन के लिए रवाना हुए, जहां उनका राष्ट्रपति नोसदा ने स्वागत किया। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा के लिए एक-एक वार्ता और प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की।


वार्ता के दौरान, दोनों पक्षों ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को आज की वास्तविकताओं पर विचार करने और वर्तमान वैश्विक चुनौतियों का समाधान करने के लिए अधिक प्रतिनिधित्व बनाने की आवश्यकता पर सहमति व्यक्त की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed