गटर में 'लिकर': तालिबान ने 3000 लीटर शराब जब्त कर काबुल की कैनाल में बहाई, देखिए वीडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने देश में शराब की बिक्री पर पाबंदी के बाद उसके खिलाफ अभियान छेड़ दिया है। इसी के तहत रविवार को अफगान खुफिया एजेंटों ने 3000 लीटर शराब काबुल की गटर में बहा दी। इसका वीडियो जारी किया गया है, ताकि अवैध शराब विक्रेता समझ जाएं कि तालिबान उन्हें नहीं छोड़ेगा।
यह वीडियो जनरल डायरेक्टोरेट आफ इंटेलिजेंस (GDI) ने जारी किया है। इसमें जीडीआई के एजेंट ड्रमों में भरी शराब को गटर में बहाते नजर आ रहे हैं। यह शराब काबुल में मारे गए छापों में जब्त की गई थी। इस दौरान पकड़े गए शराब विक्रेताओं को हथकड़ी डालकर संगीनों के साये में मौके पर खड़ा रखा गया।
खुफिया एजेंसी ने यह वीडियो रविवार को ट्वीटर पर पोस्ट किया। इसके साथ ही अफगानिस्तान के एक खुफिया अधिकारी ने चेताया कि मुस्लिमों को देश में अल्कोहल बनाने और उसकी सप्लाई करने से बचना होगा।
यह अभी पता नहीं चला है कि तालिबान ने यह शराब कब बरामद की थी और कब इसे नाली में बहा दिया गया। जीडीआई द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि धरपकड़ अभियान के दौरान तीन शराब विक्रेताओं को गिरफ्तार किया गया है।
د ا.ا.ا د استخباراتو لوی ریاست ځانګړې عملیاتي قطعې د یو لړ مؤثقو کشفي معلومات پر اساس د کابل ښار کارته چهار سیمه کې درې تنه شراب پلورونکي له شاوخوا درې زره لېتره شرابو/الکولو سره یو ځای ونیول.
نیول شوي شراب له منځه یوړل شول او شراب پلورونکي عدلي او قضايي ارګانونو ته وسپارل شول. pic.twitter.com/qD7D5ZIsuL — د استخباراتو لوی ریاست-GDI (@GDI1415) January 1, 2022
अफगानिस्तान में शराब के सेवन व विक्रय पर पूर्ववर्ती पश्चिम समर्थित सरकार के दौरान भी पाबंदी थी, लेकिन तालिबान खुद को इस्लाम का कट्टर समर्थक मानता है, इसलिए वह इसके खिलाफ सख्त रुख अपना रहा है। 15 अगस्त को देश की सत्ता हथियाने के बाद इस्लामी सरकार ने शराब बिक्री के खिलाफ देशभर में छापामार अभियान छेड़ दिया है।