फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Libya conflict Continue, helpline number issued for Indian citizens

लीबिया में संघर्ष जारी, भारत ने अपने नागरिकों के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर

Fri, 19 Apr 2019 04:50 AM IST
गौरव द्विवेदी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव द्विवेदी Updated Fri, 19 Apr 2019 04:50 AM IST
विज्ञापन
Libya conflict Continue, helpline number issued for Indian citizens
लीबिया गृहयुद्ध (फाइल फोटो)

राजधानी त्रिपोली पर कब्जे को लेकर लीबिया की सेना और बागी जनरल हफ्तार की लीबियन नेशनल आर्मी के बीच जारी संघर्ष में अब तक 205 लोगों की मौत हो चुकी है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने बृहस्पतिवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी। इस बीच, भारत ने लीबिया में अपने नागरिकों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है। 

विज्ञापन


हेल्पलाइन नंबर- 00218-924201771 

डब्ल्यूएचओ के मुताबिक, त्रिपोली पर कब्जे को लेकर सेना और हफ्तार के वफादार लड़ाकों के बीच 4 अप्रैल से शुरू हुए संघर्ष में अब तक दो सौ से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। 913 लोग जख्मी हुए हैं, जिनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। लीबिया के तानाशाह मुअम्मर गद्दाफी की मौत के बाद से ही इस उत्तर अफ्रीकी देश आंतरिक हिंसा से जूझ रहा है। 
विज्ञापन


फैयज अल सिराज के नेतृत्व वाली लीबिया की मौजूदा सरकार और सेना को संयुक्त राष्ट्र का समर्थन हासिल है। इस बीच, भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट कर त्रिपोली में रह रहे भारतीय नागरिकों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है। साथ ही विदेश मंत्रालय ने मदद के लिए दो हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed