{"_id":"613ab1b12c02cf59cf3cfad0","slug":"legal-experts-warned-america-says-it-will-not-be-easy-for-the-government-to-stop-texass-abortion-law","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका : विधि विशेषज्ञों ने चेताया- टेक्सास के गर्भपात कानून को रोकना आसान नहीं होगा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका : विधि विशेषज्ञों ने चेताया- टेक्सास के गर्भपात कानून को रोकना आसान नहीं होगा
Fri, 10 Sep 2021 06:45 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन
Published by: Kuldeep Singh
Updated Fri, 10 Sep 2021 06:45 AM IST
सार
टेक्सास के गर्भपात कानून को रोकना के बारे में विधि विशेषज्ञों ने कहा कि भले ही यह भविष्य में असांविधानिक पाया जाए लेकिन इसे लागू न होने देना एक कठिन कानूनी लड़ाई हो सकती है। राष्ट्रपति जो बाइडन ने न्याय विभाग को इसे रोकने का रास्ता खोजने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
गर्भपात कानून
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टेक्सास के गर्भपात कानून को रोकना अमेरिकी सरकार के लिए बहुत आसान नहीं होगा। विधि विशेषज्ञों ने चेताया है कि भले ही यह अंत में असांविधानिक पाया जाए लेकिन इसे लागू न होने देना एक कठिन कानूनी लड़ाई हो सकती है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि कानून की निंदा कर चुके खुद राष्ट्रपति जो बाइडन ने न्याय विभाग को इसे रोकने का रास्ता खोजने के निर्देश दिए हैं। अटॉर्नी जनरल मैरिक गारलैंड का कहना है कि उनके अभियोजक विकल्प तलाश रहे हैं।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि अमेरिकी कांग्रेस में इन दिनों सिर्फ व्हाइट हाउस ही नहीं बल्कि डेमोक्रेट्स की ओर से भी कानून के खिलाफ दबाव बनाया जा रहा है। वे चाहते हैं कि गारलैंड किसी भी तरह इसके खिलाफ कार्रवाई करें। लेकिन जानकार बड़ा सवाल उठा रहे है कि न्याय विभाग इसे लेकर कैसे और क्या कदम उठा सकता है।
विज्ञापन
अब तक अटॉर्नी जनरल ने इतना ही कहा है कि संघीय अधिकारी गर्भपात कराने की कोशिश करने वाली महिला और उसका साथ देने वालों के खिलाफ किसी भी तरह की हिंसा बर्दाश्त नहीं करेंगे। इसके लिए फ्रीडम ऑफ एक्सेस टू द क्लीनिकल एंट्रेस एक्ट (फेस) कानून के क्रियान्वयन का हवाला दिया जा रहा है।