फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Left protested against the new Prime Minister of France Michel Barnier, lakhs of people took to the streets

France: फ्रांस के नए प्रधानमंत्री मिशेल बार्नियर का विरोध, लेफ्ट ने किया प्रदर्शन, सड़कों पर उतरे लाखों लोग

Sun, 08 Sep 2024 08:49 AM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: बशु जैन Updated Sun, 08 Sep 2024 08:49 AM IST
सार

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के ने बृहस्पतिवार को मिशेल बार्नियर को नया प्रधानमंत्री नामित किया था। बार्नियर यूरोपीय संघ के पूर्व ब्रेग्जिट वार्ताकार रहे हैं। यह नियुक्ति दो महीने पहले हुए चुनाव के बाद की गई है।

विज्ञापन
Left protested against the new Prime Minister of France Michel Barnier, lakhs of people took to the streets
फ्रांस का राष्ट्रीय ध्वज - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

फ्रांस के नए प्रधानमंत्री मिशेल बार्नियर की नियुक्ति का विरोध शुरू हो गया है। लेफ्ट के प्रदर्शनकारियों ने पेरिस समेत पूरे देश में रैली निकाली। इस दौरान प्रधानमंत्री बार्नियर का विरोध किया गया। साथ ही राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रो पर सत्ता हड़पने का आरोप लगाया। देश के पेरिस समेत नैनटेस, नीस, मार्सिले और स्ट्रासबर्ग में लोगों ने रैली निकाली। 

विज्ञापन


फ्रांस के आंतरिक मंत्रालय ने कहा कि रैली में एक लाख लोग शामिल हुए। जबकि लेफ्ट नेता ने कहा कि पूरे फ्रांस में तीन लाख लोगों ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन


फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के ने बृहस्पतिवार को मिशेल बार्नियर को नया प्रधानमंत्री नामित किया था। बार्नियर यूरोपीय संघ के पूर्व ब्रेग्जिट वार्ताकार रहे हैं। यह नियुक्ति दो महीने पहले हुए चुनाव के बाद की गई। राष्ट्रपति मैक्रों ने जुलाई में पूर्व प्रधानमंत्री गेब्रिएल एटल और उनकी सरकार का इस्तीफा स्वीकार कर लिया था, जब संसदीय चुनाव के दूसरे दौर में उनके गठबंधन को हार का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लेफ्ट गठबंधन चाहता था कि 37 वर्षीय अर्थशास्त्री लूसी कास्टेट्स प्रधानमंत्री बनें, लेकिन राष्ट्रपति मैक्रो ने वह संसद में विश्वास मत हासिल नहीं कर पाएंगीं। इसे लेकर प्रदर्शनकारियों ने मैक्रो पर भी गुस्सा जाहिर किया और उनसे इस्तीफा देने की मांग की। प्रदर्शनकारी मैनन बोनिजोल ने कहा कि जब तक मैक्रो सत्ता में हैं, तब तक अपना मत देना बेकार है। एक अन्य प्रदर्शनकारी ने मैक्रो पर मतदाताओं की इच्छा के विरुद्ध नियुक्ति करने का आरोप लगाया। 


वहीं विरोध के बाद प्रधानमंत्री मिशेल बार्नियर ने कहा कि वह सभी राजनीतिक विचाराधारा के लोगों को साथ लेकर चलने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि मैं सभी फ्रांसीसी लोगों की निगरानी में हूं। बजट, सुरक्षा, आव्रजन, सुरक्षा और स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी बार्नियर ने कहा कि वह सबकी बात सुनेंगे। बार्नियर को अभी संसद में विश्वास मत हासिल करना है। इसके बाद उन्हें 2025 तक बजट भी पेश करना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed