फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   lee soo hyuk appointed of south korea envoy in US 

डोनाल्ड ट्रंप को विश्वासघाती कह चुके ली यूएस में दक्षिण कोरिया के दूत नियुक्त

Sat, 10 Aug 2019 03:31 AM IST
Avdhesh Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Avdhesh Kumar Updated Sat, 10 Aug 2019 03:31 AM IST
सार

  • पिछले साल दक्षिण कोरिया के एक अखबार ने उनके हवाले से ट्रंप की आलोचना की थी
  • ब्रिटेन के राजदूत को अमेरिकी राष्ट्रपति की आलोचनाओं के कारण इस्तीफा देना पड़ा
  • ली ने अखबार से कहा था कि यह ट्रंप की शैली है

विज्ञापन
lee soo hyuk appointed of south korea envoy in US 
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : पीटीआई

विस्तार

दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति मून जेई-इन ने शुक्रवार को अमेरिका के लिए जिस व्यक्ति को नया राजदूत नियुक्त किया है वह किसी समय डोनाल्ड ट्रंप को विश्वासघाती कह चुके हैं। यह सब तब है जबकि एक माह पहले ही अमेरिका में ब्रिटेन के राजदूत को अमेरिकी राष्ट्रपति की आलोचनाओं के कारण इस्तीफा देना पड़ चुका है।  
विज्ञापन


दरअसल वर्ष 2000 की शुरुआत में सत्तारूढ़ पार्टी के सांसद ली सू-ह्यूक उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रम पर हुई छह दलीय वार्ता में सियोल की तरफ से मुख्य वार्ताकार रहे थे। वही ली सू-ह्यूक अब दक्षिण कोरिया और अमेरिका के बीच रिश्तों की अगुआई के लिए जिम्मेदार होंगे। हालांकि पिछले साल दक्षिण कोरिया के एक अखबार ने उनके हवाले से ट्रंप की आलोचना की थी। 
विज्ञापन


ली से व्हाइट हाउस में उस घटना के बारे में पूछा गया था जब अमेरिकी राष्ट्रपति ने एक संवाददाता के सवाल पर मून के जवाब को अनुवाद करने नहीं दिया था। उन्होंने कहा था कि मुझे पूरा भरोसा है कि मैंने पहले यह सुना है। ली ने अखबार से कहा था कि यह ट्रंप की शैली है। मुझे नहीं लगता कि उन्होंने ऐसा केवल मून के साथ किया। वह विश्वासघाती हैं। सच बताऊं तो मुझे अच्छा नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed