{"_id":"5fea3ccf53901044a70fddd8","slug":"lebanon-hezbollah-leader-hassan-nasrallah-doubled-the-number-of-its-precision-missiles-over-the-past-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिजबुल्ला नेता नसरल्ला का दावा : मिसाइल हासिल करने से रोकने की इस्राइल की कोशिशें नाकाम","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
हिजबुल्ला नेता नसरल्ला का दावा : मिसाइल हासिल करने से रोकने की इस्राइल की कोशिशें नाकाम
Tue, 29 Dec 2020 01:45 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, बेरूत
एजेंसी, बेरूत
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 29 Dec 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
Hassan Nasrallah
- फोटो : Al-Manar TV
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लेबनान के हिजबुल्ला नेता हसन नसरल्ला ने दावा किया है कि उसके संगठन ने एक साल में अपनी मिसाइल क्षमता दोगुनी कर ली है। उसने यह भी कहा कि इन मिसाइलों को हासिल करने से रोकने की इस्राइल की कोशिशों को भी उसने नाकाम कर दिया है। बता दें कि हिजबुल्ला के इस्राइल के साथ कई संघर्ष हो चुके हैं।
विज्ञापन
हसन नसरल्ला ने बेरूत के अरेबिक अल-मनार टीवी को दिए इंटरव्यू में कहा कि आतंकवादी संगठन हिजबुल्ला के पास अब इस्राइल में कहीं भी हमला करने और फलस्तीन क्षेत्रों पर कब्जा करने की क्षमता है।
विज्ञापन
नसरल्ला ने कहा, अमेरिकी अधिकारियों के जरिये इस्राइल ने पूर्वी बक्का क्षेत्र में हिजबुल्ला के ठिकानों पर हमले की धमकी दी थी। लेकिन यदि उसने ऐसा किया तो हिजबुल्ला भी ऐसे हमलों पर जवाबी कार्रवाई करेगा। उसने कई ऐसी गोपनीय बातें भी बताईं जिनकी जानकारी इस्राइल के पास भी मौजूद नहीं हैं। बता दें कि ईरान समर्थित इस संगठन की इस्राइल से दुश्मनी जगजाहिर है।
विज्ञापन
अमेरिका से बदला जरूर लेंगे
नसरल्ला ने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन के कार्यकाल के आखिरी कुछ सप्ताह अहम हैं और इन्हें लेकर सतर्कता बरती जा रही है। उसने दोहराया कि वह ईरान और उसके सहयोगी ‘ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड’ के शीर्ष कमांडर कासिम सुलेमानी की मौत का बदला जरूर लेगा। उसने कहा, ‘बदला जरूर लेंगे, चाहे इसमें कितना भी वक्त क्यों न लग जाए।’