{"_id":"5f4c20c71110ce69553e6721","slug":"lebanon-beirut-port-blast-death-toll-rises-to-190","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेबनान: बेरूत धमाका में मरने वालों की संख्या हुई 190","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
लेबनान: बेरूत धमाका में मरने वालों की संख्या हुई 190
Mon, 31 Aug 2020 03:27 AM IST
Jeet Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बेरुत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बेरुत
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 31 Aug 2020 03:27 AM IST
विज्ञापन
Beirut blast
- फोटो : पीटीआई
लेबनान की राजधानी बेरूत में अगस्त की शुरुआत में हुए जबरदस्त धमाके में मृतकों की संख्या बढ़कर 190 हो गई है। वहीं, 6,500 लोग घायल हैं। लेबनान सरकार ने रविवार को यह जानकारी दी। पिछली रिपोर्टों में 170 से अधिक लोगों के मारे जाने की पुष्टि की गई थी।
विज्ञापन
अधिकारियों के अनुसार अभी भी तीन लोग लापता हैं, जबकि 300 अन्य लोग बेघर हो गए हैं। इस धमाके में 50,000 से अधिक घर क्षतिग्रस्त हुए हैं। चार अगस्त को बेरूत के बंदरगाह पर हुए भारी विस्फोट से शहर की आधी इमारतों को भी अधिक नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
अधिकारियों का कहना है कि बंदरगाह में 2,750 टन अमोनियम नाइट्रेट का अनुचित भंडारण विस्फोट के पीछे का मुख्य कारण था।