फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Lebanon and Israel accept us mediation on maritime boundary issue

लेबनान-इस्राइल ने समुद्री सीमा मुद्दे पर अमेरिकी मध्यस्थता स्वीकार की

Sat, 03 Oct 2020 03:18 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बेरूत।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बेरूत। Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 03 Oct 2020 03:18 AM IST
विज्ञापन
Lebanon and Israel accept us mediation on maritime boundary issue
अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो - फोटो : ANI

लेबनान और इस्राइल दोनों देशों के बीच लंबे समय से विवादित समुद्री सीमा मुद्दे पर अब दोनों ही देशों ने विवाद खत्म करने के लिए अमेरिकी मध्यस्थता स्वीकार कर ली है। दोनों देशों ने बृहस्पतिवार को संयुक्त राष्ट्र संघ के बैनर तले दक्षिणी लेबनान के सीमावर्ती शहर नकौरा में यूएन शांति सेना के मुख्यालय में वार्ता होने की घोषणा की।

विज्ञापन


ईस्टर्न अफेयर्स के लिए अमेरिकी सहायक सचिव डेविड शेंकर के अनुसार 14 अक्तूबर को वार्ता शुरू होने की उम्मीद है। डेविड मध्य पूर्व के लिए शीर्ष अमेरिकी राजनयिक हैं। शेंकर ने बताया कि वह कम से कम पहले दौर के लिए अमेरिकी मध्यस्थता दल का नेतृत्व करेंगे।
विज्ञापन



अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने एक बयान में कहा कि यह समझौता दोनों देशों को विचार-विमर्श आरंभ करने की अनुमति देगा। इस समझौते में लेबनान और इस्राइल के नागरिकों के लिए अधिक स्थिरता, सुरक्षा और समृद्धि हासिल करने का मौका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह समझौता अमेरिकी अधिकारियों के लगभग तीन साल की गहन राजनयिक चर्चाओं का परिणाम है। संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफन डुजारिक ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुटेरेस ने भी वार्ता शुरू करने की समझौते की घोषणा का स्वागत किया है।

 निकट भविष्य में सीधी वार्ता शुरू करने की उम्मीद
 इस्राइल के अधिकारी ने बताया कि इस्राइल के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व ऊर्जा मंत्री युवाल स्टैनिट्ज करेंगे। स्टीनिट्ज ने एक बयान में कहा कि हम निकट भविष्य में सीधी वार्ता शुरू करने की उम्मीद कर रहे हैं।


इस्राइल और लेबनान के बीच सीमा विशेष आर्थिक क्षेत्र के मामले में शांतिपूर्ण संकल्प पर पहुंचना हमारा लक्ष्य है, जिससे कि दोनों देशों को फायदा हो। इस्राइल और लेबनान के बीच कोई राजनयिक संबंध नहीं है और कानूनी दृष्टि से युद्ध की स्थिति में हैं। दोनों देश अपने स्वयं के अनन्य आर्थिक क्षेत्रों के रूप में भूमध्य सागर के 860 वर्ग किलोमीटर (330 वर्ग मील) के बारे में दावा करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed