फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   leaders mock Russian President Putin over shirtless, bare-chested horse-riding picture

G7 summit: पीएम बोरिस जॉनसन और ट्रुडो ने उड़ाई राष्ट्रपति पुतिन की हंसी, जानिए क्या है माजरा

Mon, 27 Jun 2022 10:17 AM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बर्लिन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बर्लिन Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 27 Jun 2022 10:17 AM IST
सार

द हिल की रिपोर्ट के अनुसार जॉनसन ट्रूडो को पुतिन के फोटोशूट के बारे में मजाक करते हुए वीडियो में सुना जा सकता है। इसमें वह कह रहे हैं कि क्या 'जैकेट ऑन? जैकेट ऑफ? क्या हम भी अपने कपड़े उतार दें?' 

विज्ञापन
leaders mock Russian President Putin over shirtless, bare-chested horse-riding picture
G-7 mocked Russian President Vladimir Putin over his shirtless picture - फोटो : ANI

विस्तार

जी-7 देशों के जर्मनी शिखर सम्मेलन में पहुंचे विश्व के कुछ नेताओं ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की हंसी उड़ाई है। ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन और कनाड़ा के पीएम जस्टिन ट्रुडो ने पुतिन का मखौल इसलिए उड़ाया, क्योंकि हाल ही में उनकी एक तस्वीर वायरल हुई है, जिसमें वे बगैर शर्ट पहने घुड़सवारी करते नजर आए हैं। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बवेरियन आल्प्स में तीन दिवसीय जी-7 शिखर सम्मेलन के पहले दिन रविवार को जॉनसन और ट्रूडो ने पुतिन का मजाक उड़ाया। द हिल की रिपोर्ट के अनुसार जॉनसन और ट्रूडो को पुतिन के फोटोशूट के बारे में मजाक करते हुए वीडियो में सुना जा सकता है। इसमें वह कह रहे हैं कि क्या 'जैकेट ऑन? जैकेट ऑफ? क्या हम भी अपने कपड़े उतार दें?'  जॉनसन टेबल के आसपास बैठे अन्य नेताओं से कहते हैं कि हमें दिखाना होगा कि हम सब पुतिन से ज्यादा ताकतवर हैं। तभी ट्रूडो चुटकी लेते हुए कहते हैं, 'हम खुले बदन में घुड़सवारी का प्रदर्शन करने जा रहे हैं।' इस पर जॉनसन कहते हैं, 'तुम वहां जाओ! तुम वहां जाओ! हमें उन्हें हमारे पेक्स दिखाना पड़ेंगे।'  बाद में इन नेताओं की तस्वीरें भी सामने आईं, जिसमें उन्होंने अपनी जैकेट उतार रखी थी।
विज्ञापन




पुतिन की बगैर शर्ट पहनी तस्वीर काफी वायरल हो रही है। क्रेमिलन द्वारा जारी तस्वीरों में पुतिन अक्सर बगैर शर्ट के दिखाई देते हैं। उनकी इस तस्वीर को जारी करने का मकसद उनकी मजबूत छवि पेश करना है। द हिल की रिपोर्ट के अनुसार, रूसी राष्ट्रपति एक कुशल ताइक्वांडो खिलाड़ी भी हैं। यूक्रेन के क्रीमिया पर आक्रमण के बाद 2014 में रूस को G-8 से बाहर कर दिया गया था। मौजूदा  G-7 देशों में अमेरिका, कनाडा, ग्रेट ब्रिटेन, जर्मनी, इटली, फ्रांस और जापान शामिल हैं। जी-7 देशों की जर्मनी की अध्यक्षता में यह शिखर बैठक ऐसे समय हो रही है, जब रूस यूक्रेन के बीच  बीते पांच माह से जंग जारी है। इस शिखर बैठक के दौरान रूस द्वारा यूक्रेन पर हमले और तेज करने की भी खबर है। 

अमेरिकी राष्ट्रपति ने नहीं उड़ाई मजाक
दरअसल ट्रूडो 2009 में खींची गई पुतिन की उस तस्वीर का जिक्र कर रहे थे जिसमें वह साइबेरियन टावा क्षेत्र के पहाड़ों में बिना शर्ट के घुड़सवारी कर रहे थे। ट्रूडो की टिप्पणी पर यूरोपीय संघ की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने कहा कि घोड़े की सवारी श्रेष्ठ है। इस पर बोरिस जॉनसन ने कहा कि हमें भी अपने पेक्स उन्हें दिखाने होंगे। इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन भी मौजूद थे, लेकिन वे पुतिन को लेकर मजाक से परहेज करते नजर आए। 


रूस से सोना आयात पर लगेगी पाबंदी
बाइडन ने जी-7 देशों के नेताओं से आह्वान किया कि वे रूस से सोने के आयात पर भी पाबंदी लगाएं। रूस दुनियाभर में अरबों डॉलर का सोना निर्यात करता है। अमेरिका व नाटो देशों ने रूस पर कमरतोड़ पाबंदियां पहले से लगा रखी हैं, ताकि वह यूक्रेन जंग रोके, लेकिन राष्ट्रपति पुतिन झुकने को तैयार नहीं हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed