फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Lawmakers from Imran Khan's party to resign from National Assembly and fight for freedom: Fawad Chaudhry 

पाकिस्तान की सियासत: इमरान खान की पार्टी के सभी सांसद देंगे इस्तीफे, कई सदस्यों ने किया फैसले का विरोध

Mon, 11 Apr 2022 04:43 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: Amit Mandal Updated Mon, 11 Apr 2022 04:43 PM IST
सार

342 के सदन में जीतने वाले उम्मीदवार को कम से कम 172 सांसदों का समर्थन मिलना चाहिए। संयुक्त विपक्ष के उम्मीदवार शहबाज शरीफ के नए पीएम बनने की उम्मीद है। 

विज्ञापन
Lawmakers from Imran Khan's party to resign from National Assembly and fight for freedom: Fawad Chaudhry 
fawad chaudhary - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के सभी सांसद नए प्रधानमंत्री के चुनाव के लिए मतदान से पहले नेशनल असेंबली से इस्तीफा दे देंगे। इमरान खान के करीबी फवाद चौधरी ने सोमवार को यह जानकारी दी। पूर्व सूचना मंत्री चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री के चुनाव से पहले पार्टी के सांसदों की बैठक में यह निर्णय लिया गया जिसके लिए पार्टी ने पूर्व विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी को नामित किया था। चौधरी ने ट्वीट किया, पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ संसदीय समिति ने नेशनल असेंबली से इस्तीफा देने का फैसला किया है। आज सभी सदस्य अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंप रहे हैं।

विज्ञापन


इमरान का आरोप, अमेरिका ने गिराई सरकार 
उन्होंने यह भी घोषणा की कि उनकी पार्टी आजादी के लिए लड़ेगी और ऐसी किसी भी सरकार का हिस्सा नहीं बनेगी जो विदेशी एजेंडे के तहत बनाई जा रही है। बता दें कि इमरान खान आरोप लगा रहे हैं कि अमेरिका उनकी सरकार को गिराने की साजिश में शामिल है। पार्टी का यह फैसला अविश्वास प्रस्ताव के माध्यम से इमरान खान को हटाने के बाद पाकिस्तान की संसद द्वारा नए प्रधानमंत्री का चुनाव करने के मद्देनजर आया। विपक्षी उम्मीदवार और पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के अध्यक्ष शहबाज शरीफ प्रधानमंत्री बनने की दौड़ में हैं।  
विज्ञापन


पीएम बनने के लिए कम से कम 172 सांसदों का समर्थन
342 के सदन में जीतने वाले उम्मीदवार को कम से कम 172 सांसदों का समर्थन मिलना चाहिए। शहबाज का समर्थन कर रहे संयुक्त विपक्ष ने अविश्वास प्रस्ताव में ज्यादा संख्या दिखाई है। इस बीच जियो टीवी ने सूत्रों के हवाले से बताया कि इमरान खान ने नेशनल असेंबली के सदस्य के रूप में पद छोड़ने का फैसला किया है। मामले से जुड़े सूत्रों ने खान के हवाले से कहा कि हम किसी भी हालत में इस संसद में नहीं बैठेंगे। उन्होंने कहा कि पीटीआई संसद में उन लोगों के साथ नहीं बैठेगी जिन्होंने पाकिस्तान को लूटा है और जिन्हें विदेशी ताकतों ने आयात किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई सांसदों ने किया इस्तीफा देने का विरोध 
हालांकि, सूत्रों ने कहा कि पार्टी के अधिकांश सांसदों ने इमरान खान के इस्तीफे के फैसले का विरोध किया है और इसके बजाय उन्हें सलाह दी कि उन्हें हर मोर्चे पर विपक्ष का डटकर सामना करना चाहिए। इस पर इमरान खान ने जवाब दिया कि अगर मैं अकेला रह गया तो भी इस्तीफा दे दूंगा। सदन के नए नेता के चुनाव की प्रक्रिया रविवार को खान को अविश्वास मत के माध्यम से पद से हटाए जाने के बाद शुरू हुई। सदन का विश्वास खोने के बाद देश के इतिहास में अविश्वास प्रस्ताव के जरिए पद से हटाए गए पहले प्रधानमंत्री बन गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed